टीवी मसाला

Exclusive: डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण गई 'भाभी जी घर पर हैं' के राइटर की जान, शिल्पा शिंदे ने सरेआम खोली पोल

Exclusive Shilpa Shinde Blames Hospital For Manoj Santoshi Death: टीवी के धमाकेदार शो "भाभी जी घर पर हैं' के राइटर मनोज संतोषी का बीते दिन निधन हो गया। उनके निधन को लेकर शिल्पा शिंदे ने अस्पताल और डॉक्टर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही बताया है कि वे पैसा बनाने के लिए ये कर रहे थे।

Image

शिल्पा शिंदे ने मनोज संतोषी के निधन के लिए अस्पताल को ठहराया जिम्मेदार

Exclusive Shilpa Shinde Blames Hospital For Manoj Santoshi Death: टीवी के धमाकेदार शो 'भाभी जी घर पर हैं' के राइटर मनोज संतोषी का बीते दिन उनके शहर अलीगढ़ में निधन हो गया। मनोज संतोषी लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे, साथ ही उन्हें लिवर से जुड़ी परेशानियां भी थीं। मनोज संतोषी के निधन से 'भाभी जी घर पर हैं' की पूरी टीम में शोक की लहर है। यहां तक कि शो के एक्स कलाकार शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और सौम्या टंडन जैसे सितारे भी शोक में हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने मनोज संतोषी के निधन के लिए जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अस्पताल और डॉक्टर्स की लापरवाही को मनोज संतोषी के निधन का जिम्मेदार ठहराया।

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बताया कि मनोज संतोषी (Manoj Santoshi) कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं चाहती थी कि मनोज जी बिल्कुल ठीक हो जाएं। क्योंकि शूटिंग के सारे लोगों का उन्होंने बहुत साथ दिया था। लेकिन मनोज जी काफी जिद्दी थे, अकेले रहे हैं हमेशा थोड़ा सा। थोड़ा सुनते कम थे। मैंने उनकी रिपोर्ट देखी और कहा कि मनोज जी आयुर्वेद वगेरह अभी फिल्हाल नहीं चलेगा। हम आयुर्वेद को गलत बोलते हैं, क्योंकि हम गलत तरीके से जाते हैं। कोई चीज 100 प्रतिशत सिर्फ आयुर्वेद से ठीक नहीं होती है। उसका टाइम होता है। हमने काफी कोशिश की और काफी सारी चीजें सफल भी रही हैं, लेकिन मुझे डॉक्टर की लापरवाही...जैसे उनको लगा कि कोई फैमिली वाले नहीं हैं।"

शिल्पा शिंदे ने अस्पताल की खोली पोल

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अस्पताल की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, "मैं दो दिन के लिए मुंबई आ गई थी अपने काम के लिए तो वो लापरवाही जो होती है ना कि साथ में कोई नहीं है। मैं तो छोटे शब्दों में कहूंगी कि बहुत घटिया बिजनेस है। पैसे कमाने का बहुत सही तरीका है अस्पताल, मरे हुए इंसान का भी डायलिसिस कर रहे हैं। हम इतने बेवकूफ तो नहीं हैं कि आप क्या कर रहे हैं हमें समझ नहीं आ रहा है। ये पूरी तरह से डॉक्टर की लापरवाही है। KIMS, सिकंदराबाद अस्पताल है, जहां पर लिवर ट्रांसप्लांट होता है। और पता नहीं डॉक्टर्स हैं वहां पर या हजाम हैं। मुझे नहीं पता।"

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने मनोज संतोषी के साथ हुई लापरवाही का जिक्र करते हुए आगे कहा, "सर्जरी के लिए एंटी स्टमक और एनेस्थेशिया के लिए जो होता है ना वो सब रात को बंद कर दिया गया। जो लिवर के लिए दिया जाता है वो भी लीक हो गया। सिस्टर ने मुझसे कहा 'सॉरी' तो मैंने कहा 'क्या सॉरी।" शिल्पा शिंदे ने बताया कि डॉक्टर्स उन्हें दिखाने के लिए मनोज संतोषी का डायलिसिस कर रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस को पता चल गया था कि राइटर इस दुनिया में नहीं रहे। शिल्पा शिंदे ने मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "ये पूरी तरह से लापरवाही का मामला है और मैं इसका जीता-जागता सबूत हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article