Salman Khan's Next With Vamshi Paidipally: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान बीते कई महीनों से फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि इस मूवी को अब 40 दिनों तक दोबारा शूट किया जाएगा। इन खबरों की सच्चाई से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं उठाया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' से 'मातृभूमि' टाइटल बदलने की जानकारी फैन्स को दी थी। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान ने अपनी नई एक्शन मूवी के लिए साउथ के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संग हाथ मिलाया है।
वामशी पेडिपल्ली संग बनेगी सलमान खान
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान 14 अप्रैल से वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने जा रही इस एक्शन मूवी की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस खबर ने फैन्स के बीच एक नया उत्साह पैदा कर दिया है। इस समय सलमान खान के फैन्स मेकर्स की ओर से होने वाली ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स साल 2027 की ईद को फाइनल करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा द्वारा यह जानकारी सामने आई थी। (इसे भी पढ़ें: 1000 करोड़ी बनकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने लहराया परचम, मसल देगी इन 8 फिल्में का रिकॉर्ड)
वामशी पेडिपल्ली संग सलमान खान की इस मूवी को दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान को एक अलग ही अवतार में देखा जाएगा। फिल्म में सलमान खान जबरदस्त एक्शन सीन्स परफॉर्म करते दिखाई देंगे। पोर्टल ने सूत्र को बताया है कि वामशी सलमान खान को ठीक उसी तरह प्रेजेंट करने जा रहे हैं, जैसा फैन्स उन्हें बड़े परदे पर देखना चाहते हैं। 'मातृभूमि' की बात करें तो इस मूवी में चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज, ज़ेन शॉ, हीरा सोहल, सिद्धार्थ मूली, निर्भय चौधरी और साकिब सलीम सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा।
