टीवी मसाला

Exclusive: बिग बॉस 19 के घर में मालती संग हुई लड़ाई पर प्रणित ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगा थोड़ा ज्यादा...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 8, 2025, 08:50 AM IST

Pranit More on Fight With Malti Chahar Bigg Boss 19: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के सेकंड रनर-अप प्रणित मोरे (Pranit More) ने शो खत्म होने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है। इस दौरान वो मालती चाहर (Malti Chahar) संग हुई फाइट पर पहला रिएक्शन देते नजर आए।

Image

Image Source: Bigg Boss 19 Show

Pranit More on Fight With Malti Chahar Bigg Boss 19: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) काफी दिनों तक चर्चा में रहा। लेकिन अब इस सीजन को अपना विनर मिल गया है। इस बिग बॉस 19 का खिताब टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को मिला। इसके बाद से गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर छाए हैं। लेकिन गौरव खन्ना के अलावा एक नाम और है जिसने सबका ध्यान खींच लिया वो है प्रणित मोरे (Pranit More)। भले ही प्रणित मोरे शो के विनर न बन पाए हो लेकिन वो सेकंड रनर-अप रहे। इन सब के बीच अब प्रणित मोरे का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Telly Talk India को दिया है। इस दौरान प्रणित मोरे ने मालती चाहर (Malti Chahar) को लेकर बात की।

प्रणित मोरे ने मालती चाहर को लेकर कही ये बात

बिग बॉस 19 के सेकंड रनर-अप प्रणित मोरे एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह प्रणित मोरे का अभी हाल ही में Telly Talk India को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मालती चाहर संग लड़ाई को लेकर खुलकर बात की। प्रणित मोरे ने कहा कि 'वो एरर इन जजमेंट था जब हम मजाक कर रहे थे। उसने मुझे मारा, मैं बाजू में एक्शन कर रहा था और गलती से उसको लग गया। उस चीज के लिए मैंने उससे माफी भी मांगी। लेकिन तभी उसका एलिमिनेशन भी हो गया और हम वो चीज ठीक नहीं कर पाए। मुझे लगा वो थोड़ा ज्यादा हो गया।' जब प्रणित मोरे से पूछा गया कि बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद क्या वो मालती से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा कि 'मैं डेफिनेटली मिलूंगा। जिनको मैंने दोस्त बोला है, उनको आज भी दोस्त मानता हूं। मेरी वजह से उसको बुरा लगा है, दोस्त है इसलिए बुरा लगा है, तो मैं उससे बात करूंगा। सॉरी भी बोलूंगा और मना भी लूंगा।' प्रणित मोरे का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

स्टैंड अप कॉमेडियन है प्रणित मोरे

प्रणित मोरे की बिग बॉस 19 के अलावा अपनी एक अलग पहचान भी है। प्रणित मोरे एक जाने-माने अपने स्टैंड अप कॉमेडियन है, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। प्रणित मोरे के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article