टीवी मसाला

Exclusive: सलमान खान के लिए मुनव्वर फारूकी ने निकाला सारा दिल का गुबार, बोले- लोग उनकी इज्जत करते हैं क्योंकि...

Exclusive Munawar Faruqui Says These Things About Salman Khan: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में जूम/टेली टॉक संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के लिए अपने दिल का गुबार निकाल दिया। उन्होंने कहा कि लोग उनकी इज्जत इसलिए करते हैं क्योंकि उनका दिल साफ है।

Image

सलमान खान को लेकर मुनव्वर फारूकी ने कही बड़ी बात

Exclusive Munawar Faruqui Says These Things About Salman Khan: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुनव्वर फारूकी ने टीवी से लेकर ओटीटी की दुनिया में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। मुनव्वर फारूकी हाल ही में 'फर्स्ट कॉपी' में नजर आए, जिसमें उनके साथ आशी सिंह और क्रिस्टल डिसूजा ने भी मुख्य भूमिका अदा की। इन सबसे इतर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने टेली टॉक/जूम को अपना इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सलमान खान के सिलसिले में भी खूब बातचीत की। मुनव्वर फारूकी ने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के लिए अपने दिल का गुबार निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इंटरव्यू में सलमान खान की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सलमान खान के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "जब भाई कुछ समझाते हैं और आप उन्हें टीवी पर या कहीं भी देखो तो आपको सुनाई देगा कि बहुत से लोग उनकी तारीफ करते हैं। लेकिन ये तारीफें आप इसलिए सुनते हैं क्योंकि उनके आसपास जो लोग रहते हैं जो उनके साथ काम करते हैं वो उनका बहुत सम्मान करते हैं। इसलिए ही जब भाई बोलते हैं तो आप उनके शब्दों से बहुत सा ज्ञान समेट सकते हैं। उन्हें सुनना ही जिंदगी में आपको काफी मदद कर सकता है।"

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे लगता है कि जो लोग उनकी सच में परवाह करते हैं वो इसलिए क्योंकि उनके पास सिर्फ भविष्य के लिए ही बहुत कुछ नहीं है, बल्कि वह बहुत अनुभवी भी हैं। वो दुनिया को और लोगों को बखूबी समझते हैं। उनका दिल साफ है और बहुत अच्छा भी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article