टीवी मसाला

Exclusive: चाहत पांडे को खानजादी ने बताया फेक, पोल खोलते हुए बोलीं- अपनी मां की झूठी कसम खाई और...

Exclusive Khanzadi Calls Chahat Pandey Fake: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़े देखने को मिले थे। शो में रहते हुए ही खानजादी और चाहत पांडे के बीच भी काफी लड़ाइयां हुईं। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में खानजादी ने बताया कि कैसे चाहत पांडे ने सबके सामने झूठ बोला।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Exclusive Khanzadi Calls Chahat Pandey Fake: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में गेम अपने फिनाले तक पहुंच चुका है। इस शो में कंटेस्टेंट्स ने टास्क तो किये ही, लेकिन आपसी दुश्मनी भी कई सदस्यों के बीच हुई। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। इनमें से एक बवाल खानजादी और चाहत पांडे के बीच भी हुआ। दोनों ने एक-दूजे के खिलाफ बातें करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं हाल ही में खानजादी (Khanzadi) ने टेली टॉक/जूम को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने चाहत पांडे को फेक बताया। साथ ही खानजादी ने कहा कि कैसे उन्होंने अपनी मां की झूठी कसम खाई थी।

खानजादी (Khanzadi) ने बताया कि डेंजर जोन में चाहत पांडे ने रजत दलाल के लिए कहा था कि वह घर जाए। वो मोनालिसा और विक्रांत को बचाने की फिराक में थीं। लेकिन जब वह पकड़ी गईं तो उन्होंने सबके सामने झूठ बोल दिया। खानजादी ने इस सिलसिले में कहा, "उसने ये कहा कि ये एआई हो सकता है। उसने अपनी मम्मी की झूठी कसम खाई कि मैंने बिल्कुल नहीं बोला और रोने लगी। मैंने देखा तो मुझे लगा कि क्या फेक करती है ये औरत, कितनी फेक है। उसने बोला था कि मैं दिग्विजय को वोट करती हूं तो रजत को बुरा लगेगा और रजत को वोट करती हूं तो दिग्विजय को बुरा लगेगा। वो कितना मैनिपुलेट करती है। वो एक जगह नहीं है।"

रजत और खानजादी की दोस्ती से चिढ़ती थीं चाहत पांडे!

खानजादी (Khanzadi) ने इंटरव्यू में बताया कि चाहत पांडे ने उन्हें तीन बार कहा था कि तुझे रजत चाहिए ना। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे पता है कि वो असुरक्षित थी। मैंने भी इसलिए खुद को रजत से दूर कर लिया था, क्योंकि मुझे लगा था कि अगर मेरी बॉन्ड रजत से अच्छी होती है तो उसे बुरा लगेगा। तुम मुझे बोल रही हो कि मुझे वो चाहिए, लेकिन असल में तुम्हें वो चाहिए। तुम उसे बीच में ला रही हो।" बता दें कि खानजादी ने चाहत पांडे के बारे में ये तक बताया कि एक्ट्रेस ने उन्हें भद्दे इशारे किये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article