टीवी मसाला

Exclusive: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग चोरी-छुपे रचा ली है शादी? अब जाकर सच से उठाया पर्दा

Exclusive Karan Kundrra On Secretly Marriage Rumors With Tejasswi Prakash: टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने चोरी-छुपे शादी रचा ली है, जिसपर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- करण कुंद्रा इंस्टाग्राम

Exclusive Karan Kundrra On Secretly Marriage Rumors With Tejasswi Prakash: टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई थी। आज भी दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की शादी की अटकलें भी अक्सर लगती रहती हैं। लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा ने टेली टॉक/जूम को दिये इंटरव्यू में अपनी शादी की बात पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सीक्रेट मैरिज की अफवाहों को भी दरकिनार करते हुए सच जाहिर किया है।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने इंटरव्यू के दौरान अपने और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के रिश्ते पर बातचीत की। उन्होंने शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "नहीं हमारी शादी अभी तक नहीं हुई है। मैंने हमेशा कहा है कि कुंद्रा करेगा तो ठोककर करेगा। मैंने गुपचुप कोई भी चीज नहीं की है।" करण कुंद्रा ने बातों-बातों में इशारा किया कि वह और तेजस्वी प्रकाश पूरे रीति-रिवाज के साथ जल्द ही शादी कर सकते हैं। करण कुंद्रा ने इस सिलसिले में कहा, "साथ में रस्में निभाना अच्छा है। हमारा परिवार भगवान से बहुत डरता है। हमें रस्में पसंद हैं। खासकर तेजू की वजह से मुझे अब रस्में निभाना अच्छा लगने लगा है।"

बता दें कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने 'लाफ्टर शेफ्स 2' में भी कहा था कि उनकी और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की शादी जल्द ही हो सकती है। हालांकि वे कब सात फेरे लेंगे, इस बात का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां तक कि तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने भी 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' में कहा था कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी इस साल हो सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article