टीवी मसाला

Laughter Chefs 2 के विनर बने करण कुंद्रा और एल्विश यादव, फिनाले से पहले लीक हुआ नाम?

Laughter Chefs 2 Winner: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में खबर्ब आई है कि इस शो को दूसरे सीजन के विनर मिल गए हैं। जहां पहली अली गोनी का नाम विनर के तौर पर सामने आया था लेकिन अब ये पूरे तरीके से बदल चुका है।

Image

laughter chefs 2 winner

Laughter Chefs 2 Winner: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' आए दिन अपने मजेदार ट्विस्ट के चलते चर्चा में रहते है। पिछले कई महीनों से शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने में बिजी है। कई बार एक्सटेंशन मिलने के बाद अब शो अलविदा कहेगा। ऑफ एयर होने से पहले शो का ग्रैंड फिनाले टेलिकास्ट होगा जिसमें दर्शकों को सीजन 2 का विनर मिलेगा। पहले खबर आ रही थी कि अली गोनी शो के विनर बने लेकिन अब ये नाम पूरे तरीके से बदल गए हैं। एल्विश यादव और करण कुंद्रा का नाम सामने आया है।

कलर्स टीवी सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) को लेकर खबर सामने आई ही कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने करण कुंद्रा (Karan Kundrra) संग ट्रॉफी जीती है। सोशल मीडिया पेज 'द खबरी तक' ने विनर का नाम बताते हुए दावा किया है। हालांकि ये सच है या नहीं ये तो एपिसोड जब टेलिकास्ट होगा तब पता चलेगा। सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे कि एल्विश शो के विनर बने। हाल ही में एल्विश यादव ने रोडीज जीता और उससे 'बिग बॉस ओटीटी 2'। जनता लगातार इस जीत के लिए यूट्यूबर को बधाई दे रही है।

शो 'लाफ्टर शेफ' में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, निया शर्मा, सुदेश लहरी, रुबिना दिलालैक, राहुल वैद्या, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी और रिम शेख नजर आ रहे हैं। जुलाई के पहले हफ्ते में शो टीवी की दुनिया को अलविदा कह देगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article