टीवी मसाला

Exclusive: 'ऐसे मामलों में समय लगता है' बिग बॉस 19 की प्राइज मनी पर बोले गौरव खन्ना, फैंस से की खास अपील

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 12, 2026, 04:37 PM IST

Gaurav Khanna on Bigg Boss Prize Money: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की प्राइज मनी विवाद पर...

Image

Image Source: Gaurav Khanna Instagram

Gaurav Khanna on Bigg Boss Prize Money: टीवी और रियलिटी शो के सुपरस्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने बिग बॉस 19 जीतकर सबका दिल जीत लिया था। लेकिन जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये बात चल रही थी कि क्या गौरव को अपना पूरा 50 लाख का इनाम मिला या नहीं। कई लोग अफवाहें फैला रहे थे कि इनाम में कटौती हुई या अभी तक पूरा पैसा नहीं मिला। इस खबर ने कई दिनों से सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। अब इसको लेकर गौरव खन्ना ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना इस मामले का पूरा सच बताया है।

गौरव खन्ना ने कही ये बात

एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि गौरव खन्ना का Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने बिग बॉस की प्राइज मनी को लेकर बात की है। गौरव खन्ना ने Zoom से खास बातचीत में कहा, 'दरअसल ये बात बहुत बढ़ा-चढ़ाकर फैलाई जा रही है। ये एक व्लॉग से है, जो लगभग 40 दिन पहले रिकॉर्ड हुआ था। मैं उस समय सर्दियों में अपने घर जा रहा था। व्लॉग बाद में रिलीज हुआ, इसलिए लोगों को लगा कि ये नई रिकॉर्डिंग है। लेकिन ऐसा नहीं है।' उन्होंने आगे साफ किया, 'इस बीच मुझे मेरा पूरा इनाम मिल चुका है। साथ ही टीवी में ऐसे मामलों में समय लगता है, ये बात मैंने व्लॉग में खुद बताई थी, बिना किसी को दोष दिए। इसलिए कृपया इस बात को ज्यादा न बढ़ाएं।' गौरव खन्ना के इस बयान के सामने आने के बाद अब प्राइज मनी को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है।

Gaurav Khanna on Bigg Boss Prize Money

Image Source: Gaurav Khanna Instagram

शो में जमकर हुआ था विवाद

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना से जुड़े कई विवाद सामने आए थे। लेकिन उन्होंने सब बधाओं को पार के ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। आपको बता दें कि गौरव खन्ना टीवी शो अनुपमा में धमाल मचा चुके हैं। अब इन दिनों गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरव खन्ना के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article