टीवी मसाला

Exclusive: 'द 50' के लिए चाहत पांडे और दिग्विजय राठी के नाम पर लगी मुहर! खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Exclusive Chahat Pandey And Digvijay Rathee Cofirms For The 50: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' की एंट्री होने वाली है। इस शो की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं खबर है कि चाहत पांडे और दिग्विजय राठी भी शो में नजर आ सकते हैं।

digvijay rathee and chahat pandey

फोटो क्रेडिट- चाहत पांडे, दिग्विजय सिंह राठी इंस्टाग्राम

Exclusive Chahat Pandey And Digvijay Rathee Cofirms For The 50: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' दस्तक देने वाला है। 'द 50' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि अभी तक 'द 50' के लिए कई नामी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में करण पटेल से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक का नाम शामिल है। 'द 50' (The 50) के लिए एक्ट्रेस चाहत पांडे और दिग्विजय सिंह राठी का नाम भी चर्चा में आया था। इस मामले पर अब खुद चाहत पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। वह शो का हिस्सा हैं या नहीं, इस बात से एक्ट्रेस ने पर्दा उठाया है। चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने फैंस के लिए सरप्राइज रखा हुआ है।

चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में 'द 50' (The 50) के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "आप लोग थोड़ा और इंतजार करें। मैं जल्द ही इसकी घोषणा करूंगी। मैं सरप्राइज को खराब नहीं करना चाहती।" वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या दिग्विजय सिंह राठी भी 'द 50' में नजर आएंगे। इसपर चाहत पांडे ने कहा, "हां वो उस शो का हिस्सा बनेगा। लेकिन दिग्विजय ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है तो मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। मैं चाहती हूं कि आप लोगों में ये एक्साइटमेंट बनी रहे। हो सकता है कि आप लोग हमें साथ में शो पर देखें।"

'द 50' (The 50) के लिए अपनी तैयारी से भी चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने पर्दा उठाया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने बिग बॉस में लोगों से बहुत कुछ सीखा है और मैं उम्मीद करती हूं कि 'द 50' में चीजें अच्छी जाएं। लोग चाहते हैं कि मैं अपने लिए लड़ूं और बोलूं। तो अगर मैं अपनी हिस्सेदारी पर मुहर लगाती हूं तो मैं उम्मीद करती हूं कि शो में मेरा नया और सकारात्मक अवतार दिखाई देगा।" बता दें कि 'द 50' की शुरुआत 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होने वाली है। इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे। वहीं फराह खान 'द 50' को होस्ट करती नजर आ सकती हैं।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article