Farrhana Bhatt REACTS To Gaurav Khanna's Victory: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को गौरव खन्ना के रूप में विनर मिल गया है। गौरव खान इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर ले गए हैं। फैन्स और फ्रेंड्स लगातार गौरव खन्ना की जीत पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। 'बिग बॉस 19' की पहली रनरअप रहीं फरहाना भट्ट ने भी गौरव खन्ना की जीत पर अपना रिएक्शन दिया है। फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt ) को लगता है कि लोगों का प्यार पाने में कहीं ना कहीं थोड़ी कमी रह गई। फरहाना ने उन सभी फैन्स को धन्यवाद कहा, जो उनके साथ 'बिग बॉस 19' की इस जर्नी में हमेशा साथ खड़े रहे।
फरहाना भट्ट ने कहा 'ट्रॉफी मायने नहीं रखती'
जूम के साथ एक एक्सक्लूसिव बात करते हुए 'बिग बॉस 19' की फर्स्ट रनरअप रहीं फराहना भट्ट ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई। मैंने कभी इस बात की परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं लेकिन यहां तक मेरे लिए बहुत कुछ है। मेरे लिए ट्रॉफी मायने नहीं रखती है लेकिन टॉप 2 में मुझे देखकर अब कई लोगों ने मुंह बंद हो गए हैं। घर के अंदर कई बार चर्चा हुई कि मुझे टॉप 5 में भी जगह बनानी चाहिए या नहीं।'

गौरव खन्ना की जीत पर फरहाना ने किया रिएक्ट
गौरव खन्ना के ट्रॉफी जीतने और कैश प्राइस मिलने पर फरहाना भट्ट ने रिएक्शन दिया। फरहाना भट्ट ने कहा, 'गौरव खन्ना को शो जीतने पर बधाई। फैन्स ने उन्हें इस शो का विनर बनाया। गौरव खन्ना अपने फैन्स के फेवरेट रहे हैं। इस शो में रहते हुए उन्होंने वाकई अच्छा किया होगा।'
अमाल मलिक के बारे में की बात
अमाल मलिक ने 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। फरहाना भट्ट ने बातचीत के दौरान कहा, 'अमाल की बात करूं तो मैंने उनका ग्राफ गिरते हुए देखा था। लास्ट वीक में अमाल एकदम न्यूट्रल हो गए थे और उन्होंने कुछ नहीं किया। मैंने उनसे कहा था कि भाई 14वें हफ्ते में कौन खेलना शुरू करता है? मैं इरिटेट हो जाती थी। मैं समझ सकती थी कि दर्शक क्या देख रहे होंगे। दर्शकों ने देखा कि वह अभी भी न्यूट्रल थे।"