टीवी मसाला

Exclusive: 'बस इतना सा ख्वाब' पर 4 महीने में ही लगने वाला है ताला, एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर बोलीं- मैं खुश हूं...

Exclusive Rajshree Thakur Open Up On Bass Itna Sa Khwaab Going Off Air Soon: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर स्टारर 'बस इतना सा ख्वाब' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। राजश्री ठाकुर स्टारर 'बस इतना सा ख्वाब' दिसंबर में ही शुरू हुआ था। अब इस मामले पर खुद राजश्री ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बस इतना सा ख्वाब' के बंद होने पर राजश्री ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

Exclusive Rajshree Thakur Open Up On Bass Itna Sa Khwaab Going Off Air Soon: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राजश्री ठाकुर इन दिनों 'बस इतना सा ख्वाब' में नजर आ रही हैं। लेकिन उनके इस शो पर चैनल की गाज गिर चुकी है। गिरती टीआरपी के कारण 'बस इतना सा ख्वाब' को मेकर्स ने बंद करने का फैसला कर लिया है। शो पर ताला लगने की खबर को लेकर राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि 'बस इतना सा ख्वाब' के बंद होने से वह परेशान हैं। लेकिन उन्होंने शो को लेकर खुशी और संतुष्टि भी जाहिर की।

'बस इतना सा ख्वाब' के बारे में बात करते हुए राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने बताया कि उनका ये सफर काफी खूबसूरत रहा। राजश्री ठाकुर ने शो के बंद होने पर कहा, "बस इतना सा ख्वाब' मेरे लिए एक अच्छा सफर रहा है। हर कलाकार ने अपना किरदार जिया है। भले ही ये छोटा सा सफर था, लेकिन सबने इसे एंजॉय किया। शुरुआत से ही इसकी शूटिंग करना मजेदार रहा है। कानपुर शेड्यूल सबसे ज्यादा यादगार लम्हा है। भल ही दिन बहुत ज्यादा थका देने वाले रहते थे, लेकिन शूटिंग मजेदार रहती थी, क्योंकि हमें असली फूड स्टॉल पर खाने का मौका मिलता ता। टीम के साथ काम करना काफी जबरदस्त रहा है।"

राजश्री ठाकुर ने 'बस इतना सा ख्वाब' के बंद होने पर जताया दुख

राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने 'बस इतना सा ख्वाब' के बंद होने पर कहा, "ये हमेशा दिल तोड़ने वाला होता है कि जिस शो से आप जुड़े हैं, वो बंद हो जाए। लेकिन हमेशा आभारी रहूंगी कि मुझे इतना अच्छा किरदार निभाने का मौका मिला। मैं खुश हूं और संतुष्ट हूं कि हमें अच्छा काम मिला। मुझे चुनने के लिए मैं जी की आभारी रहूंगी। मिस्टर अगस्त्य जैन का शुक्रिया कहूंगी, जिन्होंन मुझे ये किरदार अपनी रचनात्मक नजरिये से निभाने दिया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article