टीवी मसाला

Exclusive: अनुपमा में दूसरा अनुज कपाड़िया निकलेगा प्रेम? मेकर्स की है तगड़ी प्लानिंग! शिवम खजुरिया ने बताया सच

Shivam Khajuria On Anuj Kapadia Character: सीरियल अनुपमा में शिवम खजुरिया को खूब प्यार मिल रहा है. वह प्रेम कोठारी का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. कहा जाता है कि प्रेम शो में दूसरा अनुज कपाड़िया है. अब इस पर शिवम खजुरिया ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया है कि अनुज संग उनके कैरेक्टर की तुलना होने पर उन्हें कैसा लगता है.

Image

Instagram- Photo Credit

Shivam Khajuria On Anuj Kapadia Character: टीवी सीरियल अनुपमा को मेकर्स फिर से टीआरपी में पहले नंबर पर लाने की कोशिश में लगे हैं. शो में रोज नया ड्रामा होता है और अब तो कहानी में फिर से लीप भी आ गया है, जिस वजह से शो की कहानी और कास्ट में काफी बदलाव आया है. सीरियल में अनुपमा की तरह प्रेम और राही की कहानी को भी फैंस काफी पसंद करते हैं. शो में प्रेम का किरदार शिवम खजुरिया निभा रहे हैं, जो राही के आगे पीछे घूमता रहता है, लेकिन लीप के बाद राही और प्रेम काफी बदल गए हैं और प्रेम की तुलना अनुज कपाड़िया से भी होने लगी है. इस पर शिवम खजुरिया ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में रिएक्ट किया है. आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या क्या कहा है.

अनुज संग प्रेम की तुलना होने पर क्या बोले शिवम खजुरिया

अनुपमा (Anupama) में जब से शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) की एंट्री हुई हैं, तब से ही एक्टर के कैरेक्टर प्रेम को कई बार अनुज कपाड़िया जैसा बताया गया है. ये किरदार गौरव खन्ना निभा रहे थे. अब शिवम खजुरिया ने अपने कैरेक्टर तुलना अनुज कपाड़िया संग होने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने खास बातचीत में बताया कि जब उनके किरदार की तुलना अनुज कपाड़िया से होती है तो उन्हें काफी ज्यादा खुशी होती है. उन्होने कहा, 'गौरव जी ने अपने किरदार को बहुत ही अच्छी तरह निभाया. मुझे खुशी होती है जब लोग प्रेम की तुलना अनुज से करते हैं. प्रेम राही से प्यार करता है लेकिन मुझे नहीं पता कि आने वाले एपिसोड में क्या होगा. मैंने अनुज के एपिसोड नहीं देखें हैं. इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है.'

शो के नए ट्रैक पर बोले शिवम खजुरिया

इसके आगे उन्होंने कहा कि प्रेम राही का सच्चा भक्त है और वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है. राही से गलती होने पर भी वह उसे कभी डांटता नहीं है. वह उसके प्यार को प्रायोरिटी देता है. राही प्रेम का सहारा है लेकिन लीप के बाद राही और प्रेम में प्यार तो है लेकिन एक्सप्रेशन गायब हो गए हैं. उन्होंने बताया कि लीप के बाद प्रेम और राही प्रार्थना की बेटी का ध्यान रखने में बिजी है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article