टीवी मसाला

'मुझे मुंह बंद रखना चाहिए...'- आखिर क्यों बोल पोड़ीं रुपाली गांगुली? PM मोदी संग मुलाकात का भी किया जिक्र

Exclusive Anupamaa Fame Rupali Ganguly Open Up On Meeting With PM Narendra Modi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने हाल ही में दिये इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी संग हुई मुलाकात का जिक्र किया और राजनीति ज्वॉइन करने पर रिएक्शन भी साझा किया।

Image

रुपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री संग मुलाकात का किया जिक्र

Exclusive Anupamaa Fame Rupali Ganguly Open Up On Meeting With PM Narendra Modi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने एक्टिंग की दुनिया में हड़कंप मचाया हुआ है। 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। खास बात तो यह है कि एक्टिंग के साथ-साथ रुपाली गांगुली राजनीति में भी हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने बीते साल ही भाजपा की सदस्यता हासिल की थी। वहीं हाल ही में टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राजनीति में कदम रखने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। इतना ही नहीं, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग हुई मुलाकात का भी जिक्र किया है।

'अनुपमा' (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से सवाल किया गया कि उन्होंने हाल ही में 'भारतीय जनता पार्टी' में कदम रखा है? इस बात पर रुपाली गांगुली ने जवाब दिया, "हां ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आप जानते हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा और खास पल रहा है।" बता दें कि रुपाली गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया था। राजनीति में कदम रखने पर उन्हें को-स्टार्स और 'अनुपमा' प्रोड्यूसर राजन शाही की ओर से भी बधाइयां मिली थीं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि क्या उन्हें किसी बात का पछतावा है। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं ऐसा तो कुछ नहीं है। हां बस मुझे इंटरव्यू में अपना मुंह बंद रखना सीखना चाहिए और इंटरव्यू बिल्कुल नहीं देने चाहिे। मुझे लगता है कि यही चीज मुझे सीखनी चाहिए, क्योंकि मेरी जुबान पर कोई फिल्टर नहीं है और आपको पता है, मुझे ये समझना चाहिए कि मैं हर जगह लापरवाही से कुछ भी नहीं बोल सकती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article