टीवी मसाला

Exclusive: अनुपमा और दिग्विजय की प्रेम कहानी होगी शुरू? TRP के लिए खेला दांव; खुद सचिन त्यागी ने बताया सच

Exclusive Sachin Tyagi Reveals Upcoming Twist In Anupamaa: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में सचिन त्यागी की एंट्री हुई है। वहीं अब सचिन त्यागी ने अनुपमा में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स से पर्दा उठाया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Sachin Tyagi Reveals Upcoming Twist In Anupamaa: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सीरियल के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 'अनुपमा' में हाल ही में कुछ महीनों का लीप आया है। इस लीप के बाद शो में सचिन त्यागी ने बतौर दिग्विजय एंट्री की। 'अनुपमा' (Anupamaa) का प्रोमो वीडियो देख लोगों को लगने लगा कि सीरियल में फिर से अनुपमा की प्रेम कहानी शुरू होने वाली है। इस बार दिग्विजय और अनुपमा की प्रेम कहानी सीरियल में देखने को मिल सकती है। लेकिन ऐसा सच में होने वाला है या नहीं, इस चीज से अब सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) ने खुद पर्दा उठाया है। एक्टर ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि सीरियल में आगे क्या धमाकेदार होने वाला है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) ने टेली टॉक/जूम से कहा, "तो अब नई शुरुआत है। लोगों को लग रहा है कि सीरियल में लव स्टोरी होगी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होने वाला है। अभी तक जो समझ आया है वो ये कि दो लोग अपने दर्द के कारण जुड़ेंगे। तो ये जो शख्स है इसने अपनी जिंदगी की बहुत कीमती चीज और अपनी सारी खुशी खो दी है। अनुपमा की कहानी पहले ही पूरे भारत को पता है। तो अब ये दर्द दोनों को साथ लाएगा। मुझे नहीं पता कि दोनों दर्द से कैसे डील करेंगे और किस तरह एक-दूजे की मदद करेंगे। मैं बस अटकलें लगा रहा हूं कि शो में ऐसी कहानी होगी।"

'अनुपमा' (Anupamaa) से पहले सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मनीष गोयनका की भूमिका अदा की थी। सीरियल में वह लंबे वक्त तक नजर आए थे। लेकिन कुछ वक्त पहले ही 7 साल के लीप के बाद सचिन त्यागी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दिया था। वहीं अब 10 महीने बाद एक्टर फिर से टीवी पर लौट आए हैं। इस बारे में सचिन त्यागी ने कहा, "और अब राजन जी ने कहा, 'चलो अभी इधर मोर्चा संभालो। तो आ गए जी हम तो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article