​​Anupamaa 7 Maha Twist:कोठारी निवास में एक-एक की लगाम खींचेंगी मोटी बा, अनुपमा के सामने खुलेगा दिग्विजय का राज​​​

Anupamaa 7 Maha Twist 12 March, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के सामने दिग्विजय की जिंदगी से पर्दा उठेगा। वहीं दूसरी ओर वसुंधरा कोठारी परिवार में सबकी लगाम खींचेगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 12 2026, 10:35 IST
'अनुपमा' में 12 मार्च को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : JioHotstar01 / 09

'अनुपमा' में 12 मार्च को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

​Anupamaa 7 Maha Twist 12 March, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' की टीआरपी को नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स ने न केवल शो में नए कलाकारों की एंट्री कराई, बल्कि लीप भी लेकर आए। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि अनुपमा को पॉल के कारण घर से बाहर निकाल दिया जाता है। ऐसे में उसे भूत बंगले में सहारा मिलता है। वहीं दूसरी ओर ख्याति और राही को मोटी बा ताना देती हैं। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

पहले ही दिन अनुपमा को बाहर कर देंगे मिस्टर दिग्विजयImage Credit : JioHotstar02 / 09

पहले ही दिन अनुपमा को बाहर कर देंगे मिस्टर दिग्विजय

'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि जया मिस्टर दिग्विजय के सामने अपना मुंह बंद नहीं करती है, जिससे उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वे पहले तो अनुपमा और जया को बाहर कर देते हैं, लेकिन अनुपमा के गिड़गिड़ाने पर केवल एक महीने का वक्त देते हैं।

कोठारी परिवार की लगाम खींचेंगी वसुंधराImage Credit : JioHotstar03 / 09

कोठारी परिवार की लगाम खींचेंगी वसुंधरा

​वसुंधरा कोठारी परिवार की लगाम खींचेंगी। वो सारे नौकरों को निकाल देंगी और घर की बहुओं से काम करने के लिए कहेंगी। मोटी बा घर की चार कार में से दो कार को भी बेच देंगी और कहेंगी कि अब हमारे पास दो गाड़ियां हैं और जिसे जहां भी जाना है, हमसे पूछकर जाना होगा।​

घर का भेदी बनेगा पारितोषImage Credit : JioHotstar04 / 09

घर का भेदी बनेगा पारितोष

​पारितोष गौतम के लिए काम करेगा। वो अपने घर ही की नहीं बल्कि अंश की भी सारी जानकारी गौतम तक पहुंचाएगा। पारितोष गौतम को बताएगा कि अंश और जसप्रीत में नजदीकियां बढ़ने लगी हैं।​

अनुपमा के लिए मुसीबत खड़ी करेगी जयाImage Credit : JioHotstar05 / 09

अनुपमा के लिए मुसीबत खड़ी करेगी जया

​जया बॉल खेलते हुए एक ऐसे कमरे की तरफ चली जाती है, जिसपर बड़ा सा ताला लगा होता है। ये देखकर जया उस कमरे की तरफ जाने की कोशिश करती है, लेकिन वो मिस्टर दिग्विजय उसपर भड़क जाएंगे और कहेंगे कि उसे हाथ नहीं लगाना। अगर गलती से भी उस कमरे की तरफ गए तो मैं तुरंत आप लोगों को घर से निकाल दूंगा।​

मिस्टर दिग्विजय की जिंदगी का खुलेगा राजImage Credit : JioHotstar06 / 09

मिस्टर दिग्विजय की जिंदगी का खुलेगा राज

​मिस्टर दिग्विजय ने अपने घर के बाहर हर साल के हिसाब से एक पौधा लगाया होता है। उनके अंदर जाते ही अनुपमा उन पौधों को छूने की कोशिश करती है। लेकिन बंकू अनुपमा को रोक देता है और कहता है कि इन्हें हाथ लगाया तो तूफान आ जाएगा। अनुपमा पूछती है कि ये सावी कौन है, इसपर बंकू बताता है कि वो उनकी बेटी है। लेकिन अनुपमा कुछ पूछ पाती, इससे पहले ही बंकू अंदर चला जाता है।​

बंद कमरे का खुलेगा राजImage Credit : JioHotstar07 / 09

बंद कमरे का खुलेगा राज

'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि मिस्टर दिग्विजय जो सबको खड़ूस लगते हैं, वो बंद कमरे में जाकर गिटार बजाएंगे और खूब गाना गाएंगे। ये सब अनुपमा छुपकर देखेगी। लेकिन तभी मिस्टर दिग्विजय की नजर उसपर पड़ेगी, जिससे वह भड़क जाएंगे और बाहर निकलने के लिए कहेंगे।

कोठारी निवास में फिर एंट्री करेगी प्रेरणाImage Credit : JioHotstar08 / 09

कोठारी निवास में फिर एंट्री करेगी प्रेरणा

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि प्रेम एक बार फिर से कोठारी निवास में कदम रखेगी। वो अपने साथ ढेर सारा सामान भी लेकर आएगी। लेकिन उसे वहां देख मोटी बा का मुंह बन जाएगा।​

कोठारी परिवार की लगाम खींचेंगी वसुंधरा09 / 09

कोठारी परिवार की लगाम खींचेंगी वसुंधरा

​वसुंधरा कोठारी परिवार की लगाम खींचेंगी। वो सारे नौकरों को निकाल देंगी और घर की बहुओं से काम करने के लिए कहेंगी। मोटी बा घर की चार कार में से दो कार को भी बेच देंगी और कहेंगी कि अब हमारे पास दो गाड़ियां हैं और जिसे जहां भी जाना है, हमसे पूछकर जाना होगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!