टीवी मसाला

Exclusive: जैस्मिन भसीन को दुल्हन बनाने के लिए तैयार हैं Aly Goni, इसी साल जन्मों-जन्म के लिए थामेंगे हाथ!

Exclusive Aly Goni And Jasmin Bhasin Going To Marry Soon: टीवी के चर्चित कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि वे जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Image

जैस्मिन भसीन और अली गोनी जल्द करेंगे शादी

Exclusive Aly Goni And Jasmin Bhasin Going To Marry Soon: टीवी के चर्चित कलाकार जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अली गोनी और जैस्मिन भसीन सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब फैंस भी चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं। खुद अली गोनी (Aly Goni) ने बताया भी था कि अब उनका परिवार भी शादी के लिए जोर देने लगा है। वहीं अब उन्हें लेकर ये सुनने में आ रहा है कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) जल्द ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम मुनीषा खटवानी ने किया है।

मुनीषा खटवानी ने जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) के रिश्ते को लेकर भविष्यवाणी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों आने वाले कुछ महीनों में ही अपने रिश्ते को नया नाम देंगे। मुनीषा खटवानी ने जैस्मिन भसीन और अली गोनी के बारे में बात करते हुए कहा, "उनका रिश्ता बहुत ही स्थिर है। एक साल के अंदर-अंदर दोनों शादी करने की प्लानिंग करेंगे।" बता दें कि मुनीषा खटवानी ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी पर भी भविष्यवाणी की थी। मुनीषा खटवानी का कहना था कि दोनों आने वाले छह महीने या अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

जैस्मिन भसीन संग शादी की बात पर बोले थे अली गोनी

बता दें कि अली गोनी (Aly Goni) से जब शादी के सिलसिले में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि वह और जैस्मिन (Jasmin Bhasin) पूरी तरह शादी के लिए तैयार हैं। उनका कहना था कि फैंस को जल्द ही कुछ अच्छा सुनने को भी मिल सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article