Jasmin Bhasin shares health update: टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मीन भसीन इस समय आंख की समस्या से जूझ रही हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में उनकी आँखों की कॉर्नियल खराब हो गई थी। लेकिन अब आखिरकार अभिनेत्री चोट से उबर गई हैं। आज अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ एक स्वास्थ्य अपडेट साझा किया। बता दें कि कुछ दिन पहले एक ईवेंट के तैयार होते दौरान जैस्मिन ने अपनी आँखों में लेंस लगाए थे, जिसके कारण उनकी आँखों की कॉर्निया खराब हो गई। अभिनेत्री को दिखाई तक देना बंद हो गया था। हालांकि अब उन्होंने हेल्थ अपडेट साझा किया है।
जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक हेल्थ अपडेट साझा किया है। एक खुशनुमा सेल्फी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आखिरकार आई पैच से मुक्त और खतरे के क्षेत्र से बाहर।" उन्होंने अपने डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया और कहा, "मेरे चेहरे पर यह मुस्कान वापस लाने के लिए धन्यवाद।" बात दें कि अभिनेत्री की इस मुश्किल घड़ी में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी उनके साथ थे। अभिनेता ने जैस्मिन पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
इस बीच बता दें कि जैस्मीन भसीन ने दिल से दिल तक, नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल, टशन-ए-इश्क जैसे सीरियल में काम किया है। उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9, बिग बॉस 14 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। जैस्मीन भसीन ने तमिल फिल्म वानम से डेब्यू किया। उन्होंने करूदपथी, बिवेयर ऑफ डॉग्स, दिलुन्नोडु, लेडीज एंड जेंटलमैन जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
