Jaswir Kaur On CID Controversy: टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. जसवीर कौर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुद के साथ हुए ब्लैक मैजिक का खुलासा किया. इस मौके पर उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि उन्हें अचानक एक टीवी शो से बाहर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस का बयान वायरल होते ही ये खबरें आने लगीं कि उन्हें 'सीआईडी' से बाहर किया गया था. मामला तूल पकड़ते ही जसवीर कौर ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान सच से पर्दा उठाया है। जसवीर कौर का क्या कहना है, जानें इस रिपोर्ट में।
जसवीर कौर ने सीआईडी वाले बयान पर दी सफाई
जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने सीआईडी को लेकर आ रही खबरों की सच्चाई बयां की है. उन्होंने कहा, "येस मैंने एक पॉडकास्ट किया है अभी रिसेंटली, जो बहुत नेगेटिव तरीके से बाहर आया है। लोगों के समझ के हिसाब से जो अब तक मुझे लगा। अगर आप पूरा पॉडकास्ट देखो तो ये टॉपिक बहुत नॉर्मल टॉपिक की तरह गया है। क्योंकि मुझसे पूछा गया था सवाल कि आपकी लाइफ में ऐसा कोई वक्त था जहां वित्तीय संकट आए हैं। तो उस वक्त जो हुआ मेरे साथ कि मेरे बाल काट के जमीन पर गाड़े गए थे, मेरा काम रुकाया गया था। मुझे आज तक नहीं पता किसने किया, कब किया। मतलब इतने नजदीक से मेरे बाल कौन काट सकता है। वो भी सोचा मैंने तो टॉपिक ये है कि ब्लैक मैजिक हुआ था। उस दौरान कोई सा भी शो हो सकता है मैंने अब तक कई शोज में काम किया है। जो भी शो कर रही थी, उसमें मुझे रैंडम कारण देकर जाने के लिए कहा गया।"
जसवीर कौर ने बताया सच
जसवीर कौर ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "सोशल मीडिया पर आ रहा है कि मुझे शो से जबरदस्ती निकाला गया। कोई फोर्स नहीं होता, किसी को किसी को निकालना होता है तो जस्ट निकाल देते हैं। तो मैंने बहुत क्लियरली कहा था कि मुझे ऑफिस में बुलाकर कहा कि आप शो छोड़ दीजिए। मैंने आज तक किसी के बारे में गलत कहा नहीं है न तब न अब। मैं आगे भी किसी के बारे में गलत नहीं कह सकती हूं। जो भी हुआ मेरे साथ वो ब्लैक मैजिक था, वो ब्लैक मैजिक की पावर थी कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से बुलाकर कहा गया। अब ये सीआईडी शो है, तो क्या किसी की गलती है? मैं खुद किसी फैसले पर नहीं जाती जब तक कोई सबूत सामने नहीं आते और जब मुझसे पूछा गया था कि किसी ने आपके लिए स्टैंड नहीं लिया? तब भी मैंने सिर्फ गर्दन हिलाई है। मैंने किसी की कप्लेंट नहीं की।
बहुत दुख हुआ है- जसवीर कौर
जसवीर कौर ने आखिर में बताया कि मुझे नहीं समझ आ रहा कि लोग बार बार सीआईडी सीआईडी क्यों कर रहे हैं। ये बात मेरी और मेरी जर्नी की थी। हां... क्राइसेस हुए थे और ये सबकी लाइफ में होते हैं। इसके अलावा जसवीर कौर ने ये भी बताया है कि उन्हें लोग बोल रहे हैं कि वह एक्टर्स को बदनाम कर रही हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने किसी का नाम ही नहीं लिया है. उन्हें इन चीजों से बहुत दुख हुआ है।
