टीवी मसाला

Exclusive: Pukaar पर 4 महीने में ताला लगने के कारण बेरोजगार हुए अभिषेक निगम, बोले- मेरा दिल टूट गया है...

Exlcusive Abhishek Nigam Breaks Silence On Pukaar Going Off Air: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक निगम 'पुकार' में नजर आ रहे थे। लेकिन इस शो पर भी ताला लगने वाला है। शो लॉन्च के 4 महीने बाद ही बंद हो गया, जिससे अभिषेग निगम का दिल टूट गया। उन्होंने अपनी उदासी भी जाहिर की।

Image

'पुकार' के बंद होने पर बोले अभिषेक निगम

Exlcusive Abhishek Nigam Breaks Silence On Pukaar Going Off Air: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक निगम ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अभिषेक निगम इन दिनों 'पुकार: दिल से दिल तक' में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह साइली सालुंखे के साथ मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन 'पुकार: दिल से दिल तक' भी जल्द ही बंद होने वाला है। हैरत की बात यह है कि 'पुकार: दिल से दिल तक' को लॉन्च हुए केवल चार महीना ही हुआ था। वहीं अब चैनल के कहने पर शो को बंद किया जा रहा है। इस बात से अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) भी दुखी नजर आए। उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान 'पुकार' को लेकर अपने दिली जज्बात जाहिर किये।

अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) ने 'पुकार: दिल से दिल तक' के अचानक बंद होने पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "मेरा दिल टूट गया है, क्योंकि हमारा शो केवल लॉन्च के 4 महीने में ही बंद होने जा रहा है। ये चैनल के कहने पर हो रहा है और हम इसमें कुछ नहीं कह सकते। ये अचानक लिया गया फैसला है और मैं इसका सम्मान करता हूं।" अभिषेक निगम ने बताया कि 'पुकार' के आखिरी दिन की शूटिंग पर पूरी कास्ट भावुक हो गई थी। अभिषेक निगम ने इस सिलसिले में कहा, "कल हम सभी भावुक हो गए थे, जब हमने शो का आखिरी सीन शूट किया। मैं अपने हर प्रोजेक्ट को अपने बच्चे की तरह ट्रीट करता हूं। शो का बंद होना हर एक्टर के लिए बहुत आम बात है।"

सोनी टीवी के फैसले पर अपना रिएक्शन देते हुए अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) ने कहा, "मैं निराश नहीं हूं, क्योंकि ये सभी फैसला चैनल द्वारा लिया गया है। वो चैनल को दोबारा शुरू करना चाहते हैं और इसलिए ही उन्होंने हमारे शो के साथ-साथ कई शो बंद कर दिये हैं।" अभिषेक निगम ने बताया कि उनके हाथ अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लगा है। लेकिन वो भविष्य में कुछ अच्छा करना चाहते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article