Elvish Yadav Talks About Laughter Chefs: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर अपनी प्रोफेशनल और विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एल्विश यादव ने रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। ऐसे में अब एल्विश सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि टीवी दुनिया के भी बड़े सितारे बन गए हैं। इन दिनों एक्टर कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एल्विश ने इच्छा जाहीर करते हुए बताया कि वो शो 'लाफ्टर शेफ' के अगले सीजन का भी हिस्सा बनना चाहेंगे। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
इंडिया फोरम संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एल्विश यादव (Elvish Yadav) कहते हैं 'लाफ्टर शेफ की टीम परिवार की तरह लगने लगी। शूट के दौरान मैंने हम सभी कलाकारों के बीच एक अच्छा बॉन्ड बना। सेट पर मैं कई यादें बनाई जिसके चलते मैं अगले सीजन का भी हिस्सा बना रहना चाहूँगा। सच कहूं तो कौन ही लाफ्टर शेफ के ऑफर को ठुकराएगा? अगर मुझे मौका मिला तो वापिस शो में जरूर जाऊंगा।' एल्विश के इस बयान से उनके फैंस काफी इंप्रेस हुए। हाल ही में एल्विश यादव की टीम में कुशल तंवर ने 'रोडीज डबल क्रॉस' का खिताब अपने नाम किया।
बता दें 'लाफ्ट शेफ सीजन 2' (Laughter Chefs 2) जुलाई में बंद हो जाएगा जिसकी जगह दर्शकों को एक नया शो 'पति पत्नी और पंगा' दिखने को मिलेगा। शो 'लाफ्टर शेफ' के दोनों ही सीजन हिट रहे। जल्द ही शो के लेटेस्ट एपिसोड में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को प्रमोट करने आएंगे।
