टीवी मसाला

एल्विश यादव लेंगे इस साल सात फेरे? 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट पर भारती सिंह ने खोली पोल

Elvish Yadav Wedding: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव की शादी की चर्चाएं जोरों शोरों पर हैं। अब शो 'लाफ्टर शेफ 2' के लेटेस्ट एपिसोड में भारती सिंह ने एल्विश यादव की शादी की डेट से पर्दा उठा दिया और बताया यूट्यूबर जल्द ही सात फेरे लेंगे।

Image

Image Source: Elvish Yadav Instagram

Elvish Yadav Wedding: कलर्स टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ ही दिनों में शो छोटे परदे से हमेशा के लिए विदाई लेगा। 27 जुलाई को शो का ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें जनता को अपने 'लाफ्टर शेफ 2' की विनर जोड़ी मिलेगी। ऐसे रुमर्स हैं कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा के हाथ इस सीजन की ट्रॉफी हाथ लगी। इस बीच हाल के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी के होश उड़ गए। बीच शो में भारती सिंह ने यूट्यूबर एल्विश यादव की शादी से पर्दा उठाया। पढ़िए पूरा मामला यहाँ।

शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) एल्विश से कहते हैं कि शो खत्म होने के बाद वो क्या करेंगे। क्या वो घर जाकर भी खाना बनाएंगे। इसके जवाब में एल्विश कहते हैं कि वो अभी खाना बनाते हैं और उसे अकेले ही खाते हैं। तभी कृष्णा अभिषेक टांग खिंचाई करते हुए बोले तो कोई ले आओ खाना बनाने वाली मम्मी को भी चाहिए अब। कुछ करना चाहिए उसे। बस फिर एल्विश यादव ने खुलासा किया कि कर तो ली इस साल शादी है। ये सुनकर जनता और अन्य सेलेब्स शॉक हो जाते हैं।

भारती सिंह सभी को जानकारी देते हुए कहती हैं कि 25 दिसंबर 2025 के दिन एल्विश यादव (Elvish Yadav) की शादी है। सिर्फ यही नहीं एल्विश शादी की लोकेशन उदयपुर बताते हैं। इस मौज मस्ती के बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर एल्विश से सच बताने की गुहार लगाई। हालांकि ये एक मजाक है या सच आने वाले समय पर पता चल ही जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article