टीवी मसाला

Elvish Yadav ने Manisha Rani उड़ाया सरेआम मजाक, कहा 'अपनी वीडियो आने वाली है और...

Elvish Yadav Mocks Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक्ट्रेस मनीषा रानी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Elvish Yadav Mocks Manisha Rani

Elvish Yadav Mocks Manisha Rani: भारत के फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हर जगह काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिर्फ यही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से फिर एक बार वो सुर्खियों में आ गए हैं। मैक्सस्ट्रीम के साथ हाथापाई हुई के दौरान मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद दोनों की दोस्ती टूट गई। अब ऐसे में एल्विश ने सरेआम सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मनीषा रानी का मजाक बनाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर यह पूरा मामला है क्या।

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा की हां भाई अपनी एक वीडियो आने वाली है, उसमें ना एक फेश वाश का ब्रांड चाहिए। उस पर ज्यादा क्लिक्स ज्यादा आएंगे, एक स्पॉन्सर का जुगाड़ करना। जानकारी के लिए बात दें यूट्यूबर ने यह बात मनीषा रानी के लिए कहा है। दरअसल मनीषा रानी (Manisha Rani) ने अपने दोस्त को अनफॉलो करने का कारण बताया की उन दोनों ने एक रील के लिए कॉलब्रेट किया था।

जिसके बाद वीडियो के कवर पेज पर अक्षय कुमार और एल्विश की फोटो लगी हुई थी, जिसके बाद मनीषा ने उन्हे यह चेंज करने को बोला लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसके बाद यह सब हुआ और अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है। मनीषा रानी और एल्विश यादव की कान्ट्रवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article