टीवी मसाला

Elvish Yadav के अरेस्ट होते ही Munawar Faruqui ने झाड़ा पल्ला, गिरफ्तारी की खबर पर कह दी ये बात

Munawar Faruqui Reaction On Elvish Yadav Arrest: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एल्विश यादव को सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वहीं अब इस मामले पर मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन आया है।

Image

एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर बोले मुनव्वर फारूकी

Munawar Faruqui Reaction On Elvish Yadav Arrest: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एल्विश यादव इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन एल्विश यादव को सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) को नोएडा पुलिस द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उनपर आरोप था कि वह पार्टी में कोबरा सांपों के जहर को सप्लाई करते थे। एल्विश यादव की गिरफ्तारी से जहां फैंस हैरत में हैं तो वहीं अब इसपर 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का भी रिएक्शन सामने आया है।

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है। इस एक्ट के तहत आरोपी को आसानी से जमानत नहीं मिलती है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर फारूकी से भी मीडिया ने सवाल-जवाब करने की कोशिश की। हालांकि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) मामले से अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। उनका कहना है कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। इस सिलसिले में मुनव्वर फारूकी ने कहा, "मुझे कुछ भी पता नहीं है इस बारे में। मेरा फोन तो बंद था। मेरे फोन की बैटरी पूरी डेड हो चुकी है तो मुझे पता नहीं कि ये सब कैसे हुआ।" मुनव्वर फारूकी ने होली इवेंट से निकलते वक्त मीडिया से इस सिलसिले में बात की।

बता दें कि आईएसपीएल के दौरान मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) का याराना देखने को मिला था। दोनों ने साथ में जमकर फोटोज भी क्लिक कराई थी। हालांकि इसके बाद एल्विश यादव को जमकर ट्रोल किया गया, जिसपर उन्होंने माफी भी मांगी थी।

एल्विश यादव को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि वह नाम के हिंदू हैं। ऐसे में एल्विश यादव ने सरेआम सबसे माफी मांगी, साथ ही फैंस को बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिल रही है। एल्विश ने सफाई दी कि मैच में उन्होंने मुनव्वर का विकेट लिया था, जिसपर वह उन्हें चिढ़ा रहे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article