टीवी मसाला

ISPL 2024: मुनव्वर फारूकी ने मास्टर-ब्लास्टर सचिन का चटकाया विकेट, स्टेडियम में पसर गया सन्नाटा

Munawar Faruqui Takes Sachin Tendulkar Wicket In ISPL 2024: 'आईएसपीएल 2024' में मुनव्वर फारूकी ने मास्टर ब्लाक्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का विकेट चटकाया। इस बात से स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। वहीं सचिन तेंदुलकर भी मुनव्वर फारूकी को देखकर मुस्कुराते नजर आए। इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

मुनव्वर फारूकी ने लिया सचिन तेंदुलकर का विकेट

Munawar Faruqui Takes Sachin Tendulkar Wicket In ISPL 2024: भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जब भी मैदान में उतरे हैं, रिकॉर्ड ही बनाया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल से लोगों का इस कदर दिल जीता है कि देश ही नहीं विदेशों में भी उनके रिकॉर्ड की चर्चा होती है। लेकिन बीते दिन बिग बॉस 17 के विजेता बने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने सचिन तेंदुलकर के साथ वो कर दिखाया, जो अच्छे-अच्छे नहीं कर पाते। मुनव्वर फारूकी ने बीते दिन सचिन तेंदुलकर का विकेट चटकाया, जिससे पूरे स्टेडियम में ही सन्नाटा पसर गया।

आईएसपीएल 2024 दादोजी कोनादेव स्टेडियम में हो रहा था। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने मास्टर xi के पांचवे ओवर में जबरदस्त अंदाज में बॉलिंग करते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट ले लिया। मुनव्वर फारूकी की बॉलिंग देख पूरा स्टेडियम हैरान रह गया। सचिन का विकेट लेने के बाद मुनव्वर फारूकी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई तो वहीं मास्टर ब्लास्टर भी बिग बॉस 17 विजेता की ओर देखकर हंसते नजर आए।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) द्वारा सचिन का विकेट लेने पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "ये अभी तक मुनव्वर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मुनव्वर जिस मिट्टी को हाथ लगाता है, सोना बन जाती है।" एक यूजर ने तो मुनव्वर फारूकी को आरसीबी में एंट्री दिलाने की बात भी की और लिखा, "इसे आरसीबी में ले आओ, क्या पता इस बार वो टीम जीत जाए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article