Elvish Yadav And Munawar Faruqui Laugh Together At ISPL 2024: मुंबई में हुए आईएसपीएल 2024 के मैच ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी 'आईएसपीएल 2024' (ISPL 2024) का हिस्सा बने। मैच में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने के लिए तो सुर्खियों में बने हुए ही हैं। साथ ही वह एल्विश यादव के कारण भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव (Elvish Yadav) बीते दिन क्रिकेट के मैदान में साथ हंसते नजर आए। उनकी तस्वीरें देख फैंस को भी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।
आईएसपीएल 2024 में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) अलग-अलग टीम में थे, लेकिन इसके बाद भी मैच के दौरान दोनों का याराना देखने लायक रहा। क्रिकेट के मैदान पर तो दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आए ही। वहीं एक वीडियो में वह एल्विश यादव के साथ पोज भी देते नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही। बता दें कि मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव के फैंस को अक्सर आपस में लड़ता देखा गया है, लेकिन बीते दिन आई फोटोज ने सबको सदमे में डाल दिया।
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "दोनों एक-दूजे के साथ अच्छे लग रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इनके फैन क्लब जबरदस्ती आपस में लड़कर वक्त बर्बाद करते हैं, जबकि ये तो अच्छे दोस्त निकले।" एक यूजर ने हैरानी जाहिर करते हुए लिखा, "इस बात को कभी सोचा ही नहीं था। ये क्या हो गया।"
