बॉलीवुड

Aditya Roy Kapoor संग ब्रेकअप के बाद भक्ती में लीन हुईं अनन्या पांडे! घर पर रखी श्रावन मास की पूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने श्रावण मास की आखिरी सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की। एक्ट्रेस ने पूजा अर्चना करते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Ananya Panday (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने अपने काम से कुछ ही समय में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपनी डे टूडे लाइफ से अपडेटेड रखती हैं। एक्ट्रेस ने श्रावण मास के आखिरी सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की। एक्ट्रेस ने अपने नए घर में ये पूजा रखी। एक्ट्रेस ने पूजा करने की तस्वीरें अपने इस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस शिवलिंग के साइड में हाथ जोड़कर बैठी हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने भगवान शिव की पूजा अपने घर के लिविंग एरिया में की। एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूजर्स एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर रिेएक्शन दे रहे हैं।

भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं अनन्या

एक्ट्रेस ने भगवान के शिवलिंग को कमल के फूल से सजाया है। एक्ट्रेस ने पूजा के लिए नो मेकअप लुक रखा है। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, श्रावण सोमवार। एक्ट्रेस ने पिछले साल धनतेरस पर अपना खुद का घर खरीदा था। एक्ट्रेस ने अपने नए घर की झलक दिखाते हुए कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस अपने काम के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अनन्या का कुछ समय पहले ही आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस के ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या आखिरी बार खो गए हम कहां में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर के साथ काम किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article