टीवी मसाला

ब्रेकअप के सालों बाद वापिस साथ आए Eijaz Khan-Pavitra Punia, वजह जान लगेगा झटका

Eijaz Khan-Pavitra Punia Reunited: टीवी दुनिया के एक्स कपल में से एक एजाज खान और पवित्रा पुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2023 में ब्रेकअप होने के बाद अब पहली बार एजाज और पवित्रा एक साथ नजर आने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए दोनों के वापसी एक साथ दिखाई देने की वजह।

Image

Eijaz Khan-Pavitra Punia Reunited

Eijaz Khan-Pavitra Punia Reunited: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के एक कंटेस्टेंट एजाज खान और पवित्रा पुनिया टीवी दुनिया के मशहूर कपल में से एक थे। साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसे सुन फैंस को झटका लगा था। ये बात सभी को पता है कि एजाज ने पवित्रा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। अब हाल ही में इस एक्स कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्रेकअप के दो साल बाद दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। जी अपने बिल्कुल सही पढ़ा पवित्रा पुनिया और एजाज खान किसी खास कारण से ऑनस्क्रीन लोगों को दिखाई देंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) एक शॉर्ट फिल्म 'नफ़्स' के लिए साथ आ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए एजाज ने कहा कि 'मैंने और पवित्रा ने तीन साल पहले फिल्म के लिए शूटिंग की थी। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता। दलजीत से जा कर पूछो।' बस ये खबर सामने आते ही एक्स कपल के फैंस मानों खुशी से झूम उठे। हर कोई अब एजाज और पवित्रा को साथ देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि एजाज के बाद इन रुमर्स को दलजीत ने खुद कन्फर्म किया।

दलजीत ने बयान देते हुए कहा कि ' एजाज और पवित्रा दोनों ही पेशेवर एक्टर्स हैं। मैंने उनके साथ तब शूटिंग की थी जब वे बिग बॉस के घर से बाहर आए थे और उनके फैंस ने कपल को खूब पसंद किया था। दुर्भाग्य से, इसे रिलीज़ होने में इतना समय लग गया। हां, मुझे पता है कि उनका ब्रेकअप हो गया और मैं उनके इस फैसले का सम्मान भी करती हूँ। फिल्म के प्रोमोशन के लिए मुझे उनकी जरूरत नहीं।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article