टीवी मसाला

टीवी के पॉपुलर रावण हैं यह एक्टर्स, इनमें से अब इतने नहीं हैं हमारे बीच, कौन है आपका फेवरेट?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:37 PM IST

Dussehra 2022, Popular Ravans Of TV: टीवी पर कई अभिनेताओं ने रावण का किरदार निभाया है। जब भी लोग रावण की बात करते हैं तब उन्हें इन अभिनेताओं की याद जरूर आ जाती है। आप भी हमें बताएं आपको छोटे पर्दे पर रावण का किरदार निभाने वाला कौन सा एक्टर सबसे ज्यादा पसंद है।

Image

TV Actors Who Played Ravan Onscreen

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में कल, 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा का पर्व।
  • टीवी पर कई अभिनेताओं ने निभाया है रावण का किरदार।
  • आप भी बताएं किस एक्टर का रावण अवतार आपको आया पसंद।

Dussehra 2022, Popular Ravans Of TV: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी पर हर वर्ष दशहरा (Dussehra 2022 Date) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन करने की परंपरा है (Ravan)। रावण के बारे में हमने ना ही सिर्फ पौराणिक कथाओं में सुना है बल्कि टीवी सीरियल्स (Ravan In TV Serials) में देखा भी है। ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर रावण का किरदार निभाया है। आपको अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) और अखिलेंद्र मिश्रा तो याद ही होंगे जिन्हें छोटे पर्दे पर रावण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। और भी टीवी अभिनेता हैं जिन्होंने रावण का किरदार निभाकर दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। यहां देखें किन टीवी अभिनेताओं को रावण के किरदार में देखा गया है।

अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi)

प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता होने के साथ अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) एक नेता भी थे। उन्हें डी डी नेशनल पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। यह टीवी सीरियल वर्ष 1987 में प्रसारित हुआ था। इस टीवी सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि आज भी जब रावण के बारे में बात होती है तब लोगों को अरविंद त्रिवेदी की याद जरूर आ जाती है। अरविंद त्रिवेदी अब हमारे बीच नहीं हैं, 6 अक्टूबर 2021 के दिन मुंबई के कांदीवली घर में एक्टर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

Arvind Trivedi

Arvind Trivedi As Ravan In Ramayan (1987) TV Serial

अखिलेंद्र मिश्रा (Akhilendra Mishra)

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो चंद्रकांता (1995) में क्रूर सिंह का किरदार निभाकर अखिलेंद्र मिश्रा (Akhilendra Mishra) फेमस हो गए थे। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा 2008 में प्रसारित होने वाले टीवी सीरीज रामायण (Ramayan TV Serial) में रावण के‌ किरदार के लिए पसंद किया गया था। इस टीवी सीरियल में अखिलेंद्र मिश्रा के साथ गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी को भी देखा गया था। यह दोनों राम और सीता के किरदार में नजर आए थे।

Akhilendra Mishra

Akhilendra Mishra As Ravan in Ramayan (2008) TV Show

कार्तिक जयराम (Kathik Jayaram)

कार्तिक जयराम (Karthik Jayaram) कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें स्टार प्लस के टीवी शो ‌सिया के राम (Siya Ke Ram) में रावण के किरदार में देखा गया था। कार्तिक जयराम ने इस टीवी शो में शानदार एक्टिंग की थी। उनकी एक्टिंग ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। कार्तिक जयराम को बिग बॉस कन्नड़ 5 जैसे टीवी शोज में भी देखा गया है। इस टीवी शो में वह दूसरे रनरअप थे।

Tarun Khanna

Tarun Khanna As Ravan In Devon Ke Dev… Mahadev Show

तरुण खन्ना (Tarun Khanna)

अगर टीवी पर रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं की बात आती है तो तरुण खन्ना (Tarun Khanna) का नाम जरूर लिया जाता है। टीवी इंडस्ट्री में तरुण खन्ना का नाम बहुत बड़ा है। उन्हें कई पॉपुलर टीवी शोज में देखा गया है। टीवी के साथ वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev... Mahadev) टीवी सीरियल में तरुण खन्ना ने रावण का किरदार निभाया था। शानदार एक्टिंग के लिए उनकी खूब सराहना की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article