टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आ रहे किली पॉल, हो रही पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:07 PM IST

kili paul in bigg boss 16?: ​शो के करीबी सूत्रों ने हमें बताया कि किली पॉल, जो तंजानिया से हैं और हिंदी बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस के लिए लोकप्रिय हैं, एक खास मकसद के साथ बिग बॉस 16 के घर में प्रवेश करेंगे।

Image

Kili Paul

bigg boss 16: बिग बॉस 16 की हाल ही में धमाकेदार शुरुआत को चुकी है। 1 अक्टूबर को सलमान खान के शो का भव्य प्रीमियर हुआ था। पहले से ही ये शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो के मेकर्स लगातार एक के बाद एक ट्विस्ट डाल रहे हैं और नए सीजन को दिलचस्प बनाने के लिए इसमें नई चीजें जोड़ रहे हैं। अब, नई चर्चा हम सुनते हैं कि इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल को भी कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में प्रवेश करने के लिए चुना गया है।

शो के करीबी सूत्रों ने हमें बताया कि किली पॉल, जो तंजानिया से हैं और हिंदी बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस के लिए लोकप्रिय हैं, एक खास मकसद के साथ घर में प्रवेश करेंगे। वह एक विशेष कार्य करने के लिए अंदर आएंगे। बताया जा रहा है कि किली पॉल के साथ कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन टास्क करेंगे।

किली पॉल दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर में से एक हैं। उनके वीडियो बहुत सारे लोगों को आकर्षित करते हैं। अपने वीडियो में, वह अपनी बहन के साथ लोकप्रिय बॉलीवुड गाने पर डांस और लिप-सिंक करते हैं। यह भी सुनने को आ रहा है कि चैनल उनको डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा 10 के लिए भी शामिल करने की योजना बना रहा है।

बिग बॉस 16 के आज रात के एपिसोड में, फिल्म निर्माता साजिद खान और शालीन भनोट के बीच एक गरमागरम बहस होने वाली है। इसी के बाद बिग बॉस में दर्शकों को स्टैंडअप शो देखने को मिलेगा। अब्दु रोजिक इस सीजन के सबसे प्यारे कंटेस्टेंट में से एक के रूप में सामने आ रहे हैं। 19 साल के अब्दु रोजिक को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article