टीवी मसाला

Anupama : अनुपमा ने तोड़ा है अपने ही बेटे का घर! क्या किंंजल के फैसले पर सही है बा का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:13 PM IST

Anupamaa Latest Spoiler: किंजल और पारितोष से जुड़ा ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अनुपमा में इन दिनों किंजल और पारितोष के तलाक की बातें चल रही हैं, इसी बीच शो 'अनुपमा' से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर भी सामने आई है।

Image

Anupamaa

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दमदार होने वाला है।
  • अब पूरा परिवार अनुपमा और अनुज के सपोर्ट में उतर आएगा।
  • एक हरकत से किंजल की नजरों में गिरेगा परितोष।

Anupamaa Latest Update: 'अनुपमा' (Anupamaa) में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' की टीआरपी भी आसमान छू रही हैं। सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी दमदार होने वाला है। अनुपमा में अब तक आपने देखा कि शाह और कपाड़िया हाउस में नवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच शाह हाउस में खेलते दौरान छोटी अनु गायब हो जाती है और इसके बाद हंगामा मच जाता है। पूरा परिवार अनुपमा और अनुज के सपोर्ट में उतर आता है। जब अनुपमा को पता चलता है कि अनाथाश्रम में फोन किसी और ने नहीं, उसी के बेटे पारितोष ने किया है, तो अनुज का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है और वह पूरे परिवार के सामने तोषू को जोरदार तमाचा जड़ता है।

अपनी ही बेटी को किडनैप करेगा परितोष

कहानी में वनराज भी इस बार अनुपमा का ही साथ देता दिखाई दिया है। वनराज, तोषू की कॉलर पकड़कर पूछता है कि क्या इस हरकते के पीछे उसका हाथ है? इस पर पारितोष कुबूल लेता है कि उसने ऐसा किया क्योंकि वह चाहता था कि अनुपमा बेटी से दूर होने का दर्द महसूस करे। वनराज अनुपमा और अनुज से माफी मांगता है। बात यहीं खत्म नहीं होता अब तोषु मौका देखकर अपनी ही बेटी को किडनैप कर लेगा। जिससे अब कहानी में ढेर सारा हंगामा होने वाला है। कहा जा रहा है कि तोषू के इस कदम के बाद किंजल उससे तलाक ले लेगी और अपनी जिंदगी की नए सिरे से शुरुआत करेगी।

किंजल और पारितोष से जुड़ा ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अनुपमा में इन दिनों किंजल और पारितोष के तलाक की बातें चल रही हैं, इसी बीच शो 'अनुपमा' से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल जल्द ही इसमें टीवी के एक हैंडसम एक्टर की एंट्री होने वाली है, जो आगे चलकर निधी शाह के साथ कास्ट हो सकता है।

अनपुमा में हो रही नामकरण के एक्टर की एंट्री

'अनुपमा' में एंट्री करने वाला यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि जैन इमाम हैं, जो कि पहले भी नामकरण के जरिए स्टार प्लस का हिस्सा रह चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जैन इमाम जल्द ही 'अनुपमा' में एंट्री कर सकते हैं और वह शो में निधी शाह के साथ अहम भूमिका निभाएंगे। जिस प्रकार वनराज से तलाक के बाद अनुपमा की जिंदगी में अनुज की एंट्री हुई थी, उसी तरह माना जा रहा है कि पारितोष से तलाक के बाद किंजल की जिंदगी में भी कोई हैंडसम मुंडा एंट्री कर सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article