टीवी मसाला

'झनक' फेम Dolly Sohi का 48 वर्ष की उम्र में निधन, सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Dolly Sohi Jhanak Actress Passes Away: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस डॉली सोही का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। डॉली सोही बीते कई दिनों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें कि उनकी मौत से 3 घंटे पहले ही उनकी बहन का भी निधन हुआ था।

Image

डॉली सोही का 48 वर्ष की उम्र में निधन

Dolly Sohi Jhanak Actress Passes Away: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस डॉली सोही ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन 48 वर्ष की उम्र में डॉली सोही (Dolly Sohi) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉली सोही बीते कई दिनों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। इस बीमारी के इलाज के लिए ही उन्होंने स्टार प्लस के हिट शो 'झनक' को भी बीच में ही छोड़ दिया था। डॉली सोही के निधन से फैंस ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

डॉली सोही (Dolly Sohi) के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान की है। डॉली सोही के परिवार ने इस सिलसिले में कहा, "आज सुबह हमारी प्यारी डॉली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से हम अभी भी सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा।" बता दें कि डॉली सोही के निधन से चंद घंटे पहले ही उनकी बहन अमनदीप सोही का भी निधन हुआ था। उनके बारे में बात करते हुए डॉली सोही के परिवार ने कहा, "हां ये बात सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं। उनके शरीर ने हार मान ली थी। वह जॉन्डिस से जूझ रही थीं, लेकिन हम डॉक्टर से और जानकारी मांगने की हालत में नहीं थे।"

बता दें कि डॉली सोही (Dolly Sohi) ने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने सीरियल 'भाभी' से टीवी की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई थी। आखिरी बार उन्हें 'झनक' में देखा गया था। वहीं इससे पहले डॉली सोही ने कलर्स के चर्चित शो 'परिणीति' में काम किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article