टीवी मसाला

Karan Kundrra की नई विंटेज कार को उठा ले गए चोर, घर लाए 24 घंटे भी नहीं हुए थे पूरे

Karan Kundrra New Car Get Stolen: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। हाल ही में उन्होंने एक विंटेज कार खरीदी थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि वह चोरी हो गई।

Image

करण कुंद्रा की नई विंटेज कार हुई चोरी

Karan Kundrra New Car Get Stolen: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा ने अपने अंदाज से सबका खूब दिल जीता है। करण कुंद्रा टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक मनचाही विंटेज कार खरीदी थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की थी। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने इस कार को फैंस के सामने खूब फ्लॉन्ट किया था। लेकिन कार को लाए चंद देर ही हुई थी कि वह चोरों के हत्थे लग गई। करण कुंद्रा की नई कार चोरी हो गई, जिससे एक्टर काफी दुखी नजर आए।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा की है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। करण कुंद्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, "दोस्तों अगर किसी ने मजाक किया है तो ये अच्छी बात नहीं है। अरे यार ये मेरी नई कार थी। जो भी है, पुरानी कार है। लेकिन ये मजाक की बात नहीं है। मैंने उसे अभी तक ढंग से चलाई भी नहीं है। ये प्रैंक करने का कोई वक्त नहीं है। उसमें कोई सिक्योरिटी सिस्टम या कैमरा भी नहीं है। प्लीज यार ऐसा मत करो।"

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का ये वीडियो देखती हे देखते सोशलम मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उल्टा उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "अगर कार चोरी हुई है तो पुलिस स्टेशन जाओ ना, यहां क्या कर रहे हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे तो ये सोशल मीडिया स्टंट लग रहा है, क्योंकि कार ऐसे कैसे चोरी हो सकती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article