टीवी मसाला

Divyanka Tripathi की गोद हरी देखना चाहता है परिवार, शादी के 7 साल बाद बना रहा है प्रेग्नेंसी का दबाव

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Facing Family Pressure Of Baby Planning: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को शादी के 7 साल हो चुके हैं। ऐसे में अब बेबी प्लानिंग के लिए उनपर परिवार का भी दबाव बनने लगा है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया करेंगे बेबी प्लानिंग

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Facing Family Pressure Of Baby Planning: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वह 'ये है मोहब्बतें' में इशिता बनकर नजर आई थीं, जिससे वह सबके दिलों पर छा गई थीं। इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने बताया है कि बेबी प्लानिंग के लिए अब परिवार की ओर से उनपर दबाव बनने लगा है। शादी के सात साल हो जाने के कारण ये दबाव और भी ज्यादा बढ़ गया है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने इस बात का खुलासा पिंकविला संग बातचीत के दौरान किया था। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "वो हमें बार-बार उकसा रहे हैं और हम लोग इन चीजों को हल्के में ले रहे हैं। हम लोग मजे ले रहे हैं। वो हमें पोक करते हैं और हमें मजा आता है कि ये लोग कितने प्यारे हैं। कितने क्यूट हैं और कितने प्यार से बोल रहे हैं।" बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी का मानना है कि बेबी प्लानिंग भी सही वक्त आने पर हो जाएगी। लेकिन उनके परिवार का कहना है कि वे जिंदगी के बहुत लुत्फ उठा चुके हैं और उन्हें अब बेबी प्लानिंग पर ध्यान देना चाहिए।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया ने साल 2016 में परिवार और खास दोस्तों के बीच सात फेरे लिये थे। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) के सेट पर हुई थी। लेकिन दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दिव्यांका और विवेक को टीवी का सबसे चहिता कपल माना जाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article