टीवी मसाला

Dipika Kakar हुईं दोबारा प्रेग्नेंट, एक बार फिर पिता बनेंगे Shoaib Ibrahim? फैन्स ने नोटिस किया बेबी बंप

Is Dipika Kakar Pregnant Again: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की पति शोएब के साथ कई पिक्स इंटरनेट पर सामने आई हैं। दीपिका की इन पिक्स को देखने के बाद कई लोगों ने दावा किया है कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

Image

Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar

Is Dipika Kakar Pregnant Again: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर मुंबई में एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका कक्कड़ इस समय अपने बच्चे की परवरिश में व्यस्त हैं तो वहीं पति शोएब टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में अपने हुनर का जलवा दिखा रहे हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ पति शोएब से मिलने 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को कई पोज भी दिए। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को स्पॉट करने के बाद कई लोगों ने इंटरनेट पर दावा करना शुरू कर दिया है कि एक्ट्रेस दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं।

इस दौरान दीपिका कक्कड़ को लाल रंग की अनारकली ड्रेस में देखा गया जबकि शोएब ने नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहनी थी। उनका बेटा रुहान सफेद पोशाक में नजर आया। जैसे ही दीपिका ने कैमरे के सामने पोज दिया तभी फैन्स की नजर दीपिका कक्कड़ के बेबी बंप पर पड़ी। लोगों को लग रहा है कि दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। उनके चेहरे पर अलग ही चमक थी। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह अपनी दूसरी उम्मीद कर रही है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं...अगर हां तो बधाई हो।'

इन खबरों पर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। शोएब इब्राहिम को फैन्स 'झलक दिखला जा 11' में काफी पसंद कर रहे हैं। शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है और फैन्स यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि 11वें सीजन का विनर कौन होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article