Disha Parmar Gives Health Update: टीवी की पावर कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार इस समय डेंगू की चपेट में आ गए हैं। अभी दिनों पहले बिग बॉस 14 के रनर-अप और सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने अपने फैंस के इस खबर को साझा किया था। उसके एक दिन बाद ही दिशा को भी डेंगू हो गया था। अब आज दिशा परमार (Disha Parmar) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए सभी के साथ हेल्थ अपडेट साझा की है। यहाँ बता दें कि दिशा परमार को आखिरी बार शो "बड़े अच्छे लगते हैं" में देखा गया था। आइए अब इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टीवी अभिनेत्री दिशा परमार (Disha Parmar) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा "मैं प्रार्थना करूंगी की कभी भी किसी को डेंगू ना ही।" हर वक्त शरीर में दर्द और 103 डिग्री बुखार, सबसे बुरा है ये। दिशा ने राहुल वैद्या को भी अपनी स्टोरी में टैग किया है।
दिशा परमार (Disha Parmar) से पहले राहुल वैद्या ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर डेंगू के बारे में फैंस को अपडेट किया था। बिग बॉस 14 रनर-अप ने लिखा "क्या बस मेरे लिए नहीं था की अब दिशा को भी डेंगू हो गया है।" जिसे शेयर करते दिशा ने भी लिखा था "हमेशा साथ-साथ।" बता दें कि डेंगू की वजह से यह परिवार इस बार धूमधाम से गणपती बप्पा का स्वागत भी नहीं कर पाया। दिशा-राहुल के लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी महत्वपूर्ण रखता है। जन्म के बात यह उनकी बेटी के लिए पहला गणपती का त्योहार था।
