टीवी मसाला

दीया और बाती फेम Dipika Singh ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मुझे जो पसंद है करूंगी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 19, 2024, 06:37 PM IST

दीपिका सिंह ने यिमी-यिमी गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस गाने के हुक स्टेप करते हुए नजर आई थीं। एक्ट्रेस को इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा था। ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगाई थी। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Image

Dipika Singh (credit Pic: Instagram)

दीया और बाती फेम दीपिका सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस इन दिनों टीवी शो मंगल लक्ष्मी में नजर आ रही हैं। शो में उनके काम को लोग पसंद कर रहे हैं। दीपिका को एक्टिंग के अलावा डांसिंग का भी काफी शौक हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले यिमी-यिमी गाने पर डांस वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने एक्ट्रेस की डांस की जमकर आलोचना की थी।

एक्ट्रेस ने कहा मुझे ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे एक्स्प्रेस करना अच्छा लगता है। मैं डांस करूंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मेरे ट्रोलर्स सही कह रहे हैं मैंने उतना अच्छा डांस नहीं किया क्योंकि मेरे पास उतना टाइम नहीं था। मैंने अपने बिजी शेड्यूल से इतना ही टाइम निकाला। अगर उन्हें वीडियो पसंद आया तो देखें वरना कोई बात नहीं।

दीपिका ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो क्या कहते हैं क्या सोचते हैं। मैं जानती हूं मैं क्या कर रही हूं। दीपिका को ट्रोलर्स ने कहा था संध्या जी डांस नहीं आता तो मत करो। दूसरे यूजर्स ने लिखा, चाहें डांस या फिर एक्टिंग कुछ एक कर लो। तीसरे यूजर ने लिखा था, इससे अच्छा तो बच्चे नाचते हैं। दीपिका ने येलो साड़ी में ये डांस परफॉर्म किया था। जैकलीन का यिमी-यिमी गाना काफी ट्रेंड में है। सोशल मीडिया पर इस गाने ने धूम मचा रखी है। दीपिका को टीवी शो दीया और बाती हम से पहचान मिली थी। इस शो में एक्ट्रेस ने संध्या बिंदनी का रोल प्ले किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article