टीवी मसाला

बदलते मौसम में भी 5 महीने के बेटे के साथ लापरवाही कर बैठीं दीपिका कक्कड़! ट्रोल्स ने लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2023, 07:20 PM IST

Dipika Kakar Trolled Social Media: दीपिका कक्कड़ हाल ही में अपने 5 महीने के बेटे रुहान के साथ स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Image

Dipika Kakar (credit pic: instagram)

Dipika Kakar Trolled Social Media: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने बेटे रुहान के साथ दिखाई दी। एक्ट्रेस का बेटा रुहान महज 5 महीने का है। एक्ट्रेस जब पैपराजी से मिली तो उन्होंने अपने बेटे को कवर नहीं किया था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में दीपिका पिंक कलर के सिंपल सूट में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां रुहान की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया। दूसरी तरफ दीपिका का बच्चे को कवर नहीं करना रास नहीं आया।

ट्रोलर्स एक्ट्रेस को ज्ञान देते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दीपिका

एक यूजर ने लिखा, छोटे बच्चे को कवर करना चाहिए। बच्चा बीमार हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा, ठंड के इस मौसम में बच्चे को इस तरह बिना ढके घूमना ठीक नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, दीपिका आप से इस लापरवाही की उम्मीद नहीं थी। दीपिका के जून महीने में बेटे रुहान को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए बताया था कि उनका पहले भी मिसकैरेज हो चुका है इसलिए वो ज्यादा सावधानी बरत रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article