Asim- Himanshi Breakup: बिग बॉस 13 में आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हिमांशी ने आसिम के साथ अपने प्यार को एक्सेप्ट करते हुए अपनी सगाई तक तोड़ दी थी। पिछले कुछ समय से दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। हिमांशी की बर्थडे पार्टी में आसिम नजर नहीं आए। हिमांशी के बर्थडे पार्टी का वीडियो पंजाबी सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
पिछले कुछ महीने पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। बाद में आसिम हिमांशी को पिक करने के लिए एयरपोर्ट आए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखकर सभी अटकलों पर चुप्पी लग गई थी। बिग बॉस 13 में हिमांशी ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शहनाज और हिमांशी के बीच कंट्रोवर्शी हुई थी। इस शो में भी दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला था।
क्या आसिम- हिमांशी का हो गया है ब्रेकअप?
हिमांशी और आसिम ने अभी तक अपने ब्रेकअप की खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पंसद करते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हिमांशी और आसिम अपने -अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं।
