टीवी के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस की ननद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) जल्द शादी करने वाली हैं। सबा अपने मंगेतर खलिद नियाज से शादी करने वाली है। सबा अपने शादी को लेकर काफी एक्साइडेट है। उनकी शादी की सारी तैयारियां भाभी दीपिका कक्कड़ कर रही हैं।
शोएब और दीपिका ने सबा के मंगेतर खलिद नियाज से फैंस को जून 2022 में मिलवाया था। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों परिवार के लोग बेहद खुश है। सबा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। दीपिका शादी के फंक्शन में शोएब को काफी मिस कर रही हैं। एक्टर इन दिनों अपने शूटिंग शेड्यूल की वजह से बिजी है।
ननद सबा के प्री वेडिंग फंक्शन में जमकर नाची दीपिका
दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सबा के प्री वेडिंग फंक्शन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका अपनी ननद को छेड़ती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस सैया सुपरस्टार गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में अपनी सासु मां के साथ भी जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। दीपिका का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक वीडियो में दीपिका ने शादी वाले घर का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, शोएब जल्दी आओ तुम्हारे बिन सब अधूरा लग रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस के साथ सबा के शादी का वेडिंग कार्ड भी शेयर किया है। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के हर पल को फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने भले ही इन दिनों टीवी से ब्रेक लिया है। लेकिन वो अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियो शेयर करती हैं। दीपिका को ससुराल सिमर का शो से घर-घर में पहचान मिली थी।
