Dipika kakar Sad Over This Thing After Returning Home: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। कुछ दिनों पहले उनकी सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके लिवर में मौजूद ट्यूमर को हटाया गया। इस सर्जरी से ठीक होकर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) घर लौट आई हैं। यहां वह परिवार के साथ तो वक्त बिता ही रही हैं, साथ ही उन्होंने धूमधाम से अपने बेटे रुहान का जन्मदिन भी मनाया। लेकिन अब दीपिका कक्कड़ को एक चीज का काफी गम सता रहा है। उनका ये गम ननद सबा इब्राहिम से जुड़ा है, जिसपर उन्होंने लेटेस्ट व्लॉग में खुलकर बात की।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने बेटे रुहान के जन्मदिन पर परिवार के साथ वक्त बिताया, साथ ही पहली बार सबा इब्राहिम के बेटे हैदर को भी गोद में लिया। लेकिन दीपिका कक्कड़ को इस बात से परेशानी हो रही है कि वह उसका स्वागत नहीं कर पाईं। दीपिका कक्कड़ ने सबा के बेटे को गोद में उठाते ही कहा, "आखिरकार मुझे इसके साथ बैठने और खेलने का मौका मिला।" दीपिका कक्कड़ और हैदर को साथ देख सबा इब्राहिम बोलीं, "भाभी ने इसे पहले ही देख लिया था, लेकिन रुहान के जन्मदिन पर हम सब आराम से बैठे हैं बातें कर रहे हैं और साथ में मौजूद हैं।" दीपिका कक्कड़ ने मलाल जाहिर करते हुए कहा, "पहले बहुत ज्यादा तनाव था। बहुत सी चीजें हो रही थीं। इनका जन्म हुआ और मैं इसका स्वागत भी ढंग से नहीं कर पाई।" दीपिका कक्कड़ की इस स्थिति में ननद सबा इब्राहिम ने उनका खूब साथ दिया।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का सपोर्ट करते हुए सबा इब्राहिम ने कहा, "सिर्फ आपकी ही वजह से मैं सारी चीजों को आराम से हैंडल कर पाई। जब आप आईसीयू में गई थीं, उससे पहले ही मैंने आपको मैसेज किया था। लेकिन आप सो चुकी थीं और आपने मेरा मैसेज नहीं देखा। मैं आपके रिप्लाई का इंतजार कर रही थी।" वहीं दीपिका कक्कड़ ने भावुक होते हुए कहा, "मैं बहुत बेताब थी इसल चीज के लिए कि मुझे तुम्हें चीजों को लेकर समझाना चाहिए था और गाइड करना चाहिए था।" बता दें कि जिस वक्त दीपिका कक्कड़ की सर्जरी हुई थी, उसी दौरान सबा इब्राहिम ने बेटे हैदर को जन्म दिया था।
