टीवी मसाला

दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर में बड़ा ट्यूमर, सर्जरी से पहले पत्नी के लिए दुआ मांग रहे पति शोएब इब्राहिम

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इस समय मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम ने नए व्लॉग में जानकारी दी कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ को लिवर में बड़ा ट्यूमर हो गया है। जिसकी जल्द ही सर्जरी होने वाली है। एक्टर ने बताया कि ये ट्यूमर टेनिस बॉल जितना बड़ा है।

Image

Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी जगत के फेमस कपल में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब एक्ट्रेस को लेकर बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार दीपिका कक्कड़ को लिवर में बड़ा ट्यूमर हो गया है। इस खबर को सुनकर फैंस को काफी ज्यादा हैरानी हो रही है और फैंस एक्ट्रेस के लिए दुआ मांग रहे हैं।

हाल ही में पति शोएब ने अपने नए व्लॉग के जरिए बताया कि दीपिका की तबीयत खराब है। उनके लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है और वो भी काफी बड़ा है। शोएब ने व्लॉग में कहा, "दीपिका ठीक नहीं है, थोड़ा सा उसके पेट में समस्या है जो गंभीर है। मैं चंडीगढ़ में था, दीपिका के पेट में दर्द होने लगा और शुरू में हमें लगा कि यह एसिडिटी के कारण है और उसने इसे एसिडिटी समझकर इलाज कराया।

ब्लड टेस्ट के बाद सामने आई बीमारी

जब दर्द ठीक नहीं हुआ तो उसने हमारे फैमिली डॉक्टर से सलाह ली, जिन्होंने हमारे पिता का भी इलाज किया था। उन्होंने कुछ एंटीबायोटिक्स दीं और उसे ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहा। फिर वह 5 मई तक एंटीबायोटिक्स पर रही और जब मैं वापस आया तो वह ठीक थी। फिर पापा के जन्मदिन के बाद उसे एक बार फिर दर्द होने लगा और इस बीच ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आई जिसमें पता चला कि उसके शरीर में इन्फेक्शन है।"

टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर

शोएब ने कहा-"हमारे डॉक्टर ने हमें फिर से मिलने के लिए कहा और जब हम उनसे मिले तो उन्होंने हमें सीटी स्कैन कराने के लिए कहा और इससे पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है। यह आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला था।"

दीपिका के लिए करें दुआ

दीपिका के लीवर से ट्यूमर निकालने के लिए सर्जरी की जाएगी। वीडियो में शोएब ने कहा दीपिका को लेकर दुआ करें। वह बोले की चाहे हम आपको पसंद ना हो, लेकिन प्लीज दुआ करें दीपिका के लिए।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article