टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee की शादी की पहली पिक देख झूम उठे फैंस, बोले 'पति का चेहरा दिखाओ, खेलो मत...'

Devoleena Bhattacharjee Wedding Pics: टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो फूलों की माला डाले दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस मान रहे हैं कि अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ड्रीम मैन के साथ शादी कर ली है। फैंस लगातार अदाकारा को बधाई दे रहे हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee की शादी की पहली पिक देख झूम उठे फैंस

Devoleena Bhattacharjee Wedding Pics: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी आज सुबह से ही खबरों में बनी हुई हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो दुल्हन के अवतार नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस हैरान हैं कि क्या अदाकारा शादी कर रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ देर पहले ही अपनी 2 नई पिक्स शेयर की हैं, जिनमें से एक में वो लाल साड़ी पहने दिख रही हैं और उनके गले में फूलों का हार है। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंटबाजी कर रहे हैं और शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस बोल रहे हैं पति का चेहरा तो दिखाओ

अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस उनकी शादी की पिक देखने के बाद बोल रहे हैं कि वो अपने पति का चेहरा क्यों छुपा रही हैं। फैंस लगातार कमेंट में लिख रहे हैं कि जिस इंसान के साथ उन्होंने शादी की है, उसका चेहरा दिखाना चाहिए। अदाकारा ने अभी तक अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है, जिस कारण फैंस की बेकरारी सातवें आसमान पर है। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'अरे अब तो पति दिखा दो, कब तक खेलती रहोगी।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'अपने पति को छुपाना बंद करो, कब तक हमारे साथ खेलोगी।'

देवोलीना भट्टाचार्जी क्यों छुपा रही हैं अपना जीवनसाथी

अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी क्यों अपना जीवनसाथी दुनिया से छुपा रही हैं, यह किसी को नहीं पता है। अदाकारा अपनी लाइफ फैंस के साथ शेयर करने के लिए जानी जाती हैं लेकिन सीक्रेट शादी करके उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि देवोलीना भट्टाचार्जी अपना जीवनसाथी क्यों छुपा रही हैं। शादी की तस्वीरों के बाद अब हर कोई देवोलीना का पति देखना चाहता है। फैंस का ये इंतजार कब खत्म होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article