Devoleena romantic dance video with husband: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते दिन अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख के साथ गुपचुप शादी रचा ली। देवोलीना भट्टाचार्जी ने करीबी लोगों के बीच शहनवाज को अपना पति माना और 7 फेरे लिए। देवोलीना भट्टाचार्जी जब शादी करने जा रही थीं, तब भी लोगों को भरोसा नहीं था कि ऐसे घर बसाएंगी। देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं, जिस कारण फैंस को लगता था कि वो धूमधाम से शादी रचाएंगी लेकिन अदाकारा ने गुपचुप शादी करने का फैसला करके सबको हैरत में डाल दिया।
शहनवाज शेख से शादी रचाने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत वीडियोज शेयर की हैं। इन वीडियोज में देवोलीना भट्टाचार्जी काफी खुश नजर आ रही हैं। एक वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति शहनवाज शेख के गले में बाहें डालकर झूमती दिख रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी की ये वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है। फैंस लगातार इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनवाज शेख की रोमांटिक वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:
देवोलीना के फैसले ने फैंस को किया हैरान
अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी के शादी के फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया है। देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम एक वक्त विशाल के साथ जुड़ता था लेकिन अदाकारा ने शहनवाज के साथ घर बसाकर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। जिन लोगें को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनवाज काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। शहनवाज अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी के जिम ट्रेनर थे। जिम में देवोलीना को सपोर्ट करते-करते शहनवाज को प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।
