टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee की TV पर होगी धांसू वापसी, 'दिल दीया गल्लां' में लीड रोल निभाएंगी गोपी बहू!

Devoleena Bhattacharjee Ready To Comeback On TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी बीते कुछ दिनों से टीवी से दूर थीं। लेकिन अब वह छोटे पर्दे पर जल्द ही धांसू एंट्री मार सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके हाथ नया शो लगा है, जिसमें वह लीड रोल निभाती दिखेंगी।

Image

'दिल दीया गल्लां' में होगी देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री

Devoleena Bhattacharjee Ready To Comeback On TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू बनकर लाखों लोगों का दिल जीता है। देवोलीना भट्टाचार्जी बीते कई दिनों से छोटे पर्दे से दूर थीं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वहीं अब खबर आ रही है कि देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दिल दीयां गल्लां में मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) 'दिल दियां गल्लां' में आने वाले लीप के बाद शो में कदम रख सकती हैं। इसके साथ ही वह शो में मुख्य भूमिका भी अदा करती दिखाई देंगी। टेली चक्कर के मुताबिक, देवोलीना भट्टाचार्जी और सारा खान को 'दिल दियां गल्लां' के लिए अप्रोच किया गया है। अगर मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच तालमेल बैठता है तो दोनों शो में लीड रोल अदा कर सकती हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक कमेंट नहीं किया गया है।

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को आखिरी बार 'साथ निभाना साथिया 2' में कैमियो करते देखा गया था। देवोलीना भट्टाचार्जी ने खुद भी 'साथ निभाना साथिया' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 13' और 'बिग बॉस 15' में भी हाथ आजमाया था। देवोलीना ने 'बिग बॉस 14' में भी एजाज खान की जगह ली थी। बता दें कि एक्ट्रेस बीते साल अपनी शादी की वजह से भी सुर्खियों में रही थीं। दरअसल, उन्होंने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article