Devoleena Bhattacharjee New Video: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपने नए घर की झलक फैंस को दिखा चुकी हैं। कुछ समय पहले ही देवोलीना ने अपना नया घर बनवाया था और अब देवोलीना ने अपने नए घर में मंदिर की स्थापना की है। हैरानी की बात ये है कि इस घर के लिए मंदिर देवोलीना के पति शाहनवाज शेख लेकर आए हैं, जिसकी जानकारी खुद शाहनवाज और देवोलीना ने दी है। इस मौके पर शाहनवाज ने ये भी बताया कि मंदिर बनवाने में काफी गलतियां हो गई थीं, जिस वजह से अब वह नया मंदिर घर के लिए लेकर आए हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में Anupamaa की निधि शाह की एंट्री पक्की? Salman Khan के शो में तहलका मचाएंगी एक्ट्रेस)
देवोलीना भट्टाचार्जी के घर में आया नया मंदिर
देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में मंदिर के बारे में बात की। इस वीडियो में पहले देवोलीना ने अपने घर का नया मंदिर दिखाया और फिर शाहनवाज शेख ने बताया कि घर बनाने के बाद मंदिर की पॉजिशन बिल्कुल भी सही नहीं थी और इसी वजह से हमें मंदिर चेंज करना पड़ेगा। बहुत गड़बड़ हो गई हैं। इसके बाद शहनवाज ने बताया कि उन्होंने अपना पुराना मंदिर पंडित को दे दिया है, जो बहुत भारी थी और मार्बल से बना था। उस मंदिर की देखभाल में भी कपल को मुश्किल होती थी। देवोलीना और शाहनवाज उस मंदिर की ठीक से सफाई तक नहीं कर पाते थे। इसी वजह से अब कपल अपने घर के लिए लकड़की का हलका मंदिर लेकर आए हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- 'सोएंगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे', Sanchita Ugale के सुसाइड के बाद Aanchal Khurana ने बताया इंडस्ट्री का घिनौना सच)
