Devoleena Bhattacharjee Bridal Look: देवोलीना भट्टाचार्जी की नई फोटोज ने हंगामा मचा दिया है। साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दुल्हन के गेटअप में सज-धज कर कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ ही देर में देवोलीना भट्टाचार्जी की ये तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। देवोलीना ने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्होंने डायमंड ज्वैलरी वाला खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है और हाथों में चूड़ा लिए कलीरें भी हैं।
एक तस्वीर में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने मास्क पहनकर अपना चेहरा छुपा रखा है। वो लगातार अपनी ज्वैलरी और लुक दिखा रही हैं। देवोलीना के फैन्स इन तस्वीरों को देखने बाद सरप्राइज के साथ-साथ शॉक्ड हो गए हैं। इससे पहले देवोलीना ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। जिसमें एक्ट्रेस को पीले रंग के आउटफिट में देखा गया था। सामने आए वीडियो में देवो के करीबी दोस्त विशाल सिंह को उसके चेहरे पर हल्दी लगाते हुए देखा गया था।
विशाल सिंह ने देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ डांस और रस्मों का आनंद लेते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इसके अलाा देवोलीना ने अपने मेहंदी लगे हाथों के वीडियो भी शेयर किए है। इसमें उनकी मां और परिवार के सदस्यों भी मेहंदी सेरेमनी में दिख रहे हैं। दुल्हन के रूप में उनके वीडियो और फोटो देखकर फैंस दंग रह गए और सभी यही पूछ रहे हैं कि क्या वह असली में शादी कर रही हैं?

Devoleena Bhattacharjee wedding
देवोलीना के मेकअप आर्टिस्ट ने भी उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिस पर 'दुल्हन' लिखा हुआ है। उनकी हल्दी की तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसकों ने यह भी पुष्टि की है कि वह किसी और से शादी कर रही हैं, न कि विशाल सिंह से...। क्योंकि फोटोज में पीले कुर्ते में उनके बगल में कोई और शख्स बैठा हुआ दिख रहा है जिसका चेहरा देवो ने नहीं दिखाया है। कुछ समय पहले, देवोलीना और विशाल ने अपने म्यूजिक वीडियो के लिए एक नकली प्रपोजल प्लान किया था। जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
