टीवी मसाला

Dalljiet Kaur ने तलाक की खबरों के बीच उठाया बड़ा कदम, सोशल मीडिया से किया पति निखिल पटेल का पत्ता साफ

Dalljiet Kaur Unfollows Nikhil Patel On Instagram: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। बताया जा रहा था कि दलजीत और निखिल जल्द ही अलग होने जा रहे हैं। यहां तक कि तलाक की खबरों के बीच अब दलजीत कौर ने निखिल पटेल को अनफॉलो भी कर दिया।

Image

दलजीत कौर ने निखिल पटेल को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur Unfollows Nikhil Patel On Instagram: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर अपने करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बीते साल ही एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल संग शादी रचाई थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दलजीत कौर की दूसरी शादी की चर्चा हर दूसरे इंसान के जुबान पर थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि शादी को अभी एक साल पूरे नहीं हुए हैं और दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी हैं। यहां तक कि दलजीत कौर ने अब सोशल मीडिया पर भी बड़ा कदम उठाया है।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल संग अपनी शादी की सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दी थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो से भी 'पटेल' सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद से ही दलजीक कौर और निखिल पटेल के तलाक की खबरें सामने आनी शुरू हो गईं। इन अटकलों के बीच अब दलजीत कौर ने निखिल पटेल को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में लोगों का शक यकीन में बदलता जा रहा है। बता दें कि दलजीत ही नहीं, बल्कि निखिल पटेल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी एक्ट्रेस संग उनकी एक भी तस्वीर नहीं है।

बता दें कि दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की टीम ने निखिल पटेल संग तलाक की खबरें सामने आने के बाद उनकी निजता का सम्मान करने के लिए कहा था। टीम का कहना था कि दलजीत कौर और जेडन यूके से वापिस आ गए हैं, क्योंकि एक्ट्रेस के पिता की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article