TRP List 6th Week 2024: बार्क ने साल 2024 के छठे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस सप्ताह भी रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने नंबर 1 की गद्दी अपने नाम की। वहीं दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे स्थान पर दिखाई दिया। खास बात तो यह है कि इस सप्ताह 'झनक' ने फिर छलांग मारी और टॉप 3 तक पहुंच गया। उसने न केवल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को मात दी, बल्कि 'इमली' को भी धूल चटा दी। तो चलिए एक नजर डालते हैं बार्क की टीआरपी लिस्ट पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने 2.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बनाई है। बता दें कि शो में अनुज और अनुपमा का आमना-सामना हो चुका है, जिससे इसमें लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं।
'गुम है किसी के प्यार में' ने 2.4 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। बता दें कि इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी रेटिंग पर खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है।
'झनक' ने 2.3 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। बता दें कि शो में लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे ये टॉप 3 में आ पहुंचा है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस सप्ताह 2.3 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर दिखाई दिया। इस सप्ताह शो को झनक से करारी मात मिली। बता दें कि बीच में हालत इसकी ठीक हो गई थी।
'इमली' 1.9 रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर दिखाई दिया। बता दें कि इमली में हाल ही में अगस्त्य की मौत दिखाई गई है। हालांकि सई केतन राव ने नए किरदार के साथ एंट्री मारी है।
'पंड्या स्टोर' 1.8 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर दिखाई दिया। पहले जहां पंड्या स्टोर की टीआरपी रेटिंग थोड़ी सुधरी थी तो वहीं एक बार फिर से इसकी टीआरपी पर गाज गिर गई है।
'तेरी मेरी डोरियां' ने 1.8 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर जगह बनाई है। इन दिनों शो में ट्विस्ट और टर्न्स तो आ रहे हैं, लेकिन उसका असर टीआरपी पर नहीं नजर आ रहा है।
'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' ने 1.8 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर जगह बनाई। बता दें कि इन दिनों कलर्स का यही शो सबसे ज्यादा सुर्खियों में है।
'बातें कुछ अनकही सी' 1.7 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नौंवे नंबर पर दिखाई दिया। शो की हालत बीच में सुधरी थी, लेकिन इन दिनों 'बातें कुछ अनकही सी' फिर से गड्ढे में गिरता नजर आ रहा है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीआरपी रेटिंग बहुत ज्यादा गिर गई है। टॉप 5 तक रहने वाला ये शो आज दसवें स्थान पर नजर आया। हैरत की बात तो यह है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस सप्ताह मात्र 1.7 रेटिंग ही मिली।