टीवी मसाला

C.I.D 2: इस दिन शुरू हो रहा है सबका फेवरेट शो सीआईडी सीजन 2 , जाने कब और कहाँ देख सकते हैं नए एपिसोड

C.I.D Season 2 Promo: करीब 26 साल पहले आया शो सीआईडी अब नए ड्रामे और नए केस के साथ टीवी पर लौट रहा है। एक बार फिर से दया, अभिजीत और एसीपी की जोड़ी अपना दम दिखाने आ रही है। कब से शुरू होने जा रहा है ये नया एपिसोड यहां देखें

Image

C.I.D Season 2 Promo

C.I.D Season 2 Promo: बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट टीवी शो सीआईडी ( C.I.D) लंबे समय बाद अपने सीजन 2 के साथ लौट रहा है, जब से यह खबर सामने आई है तभी से फैंस के बीच शो शुरू होने का उत्साह देखा जा रहा है। एसीपी प्रद्युम्न, दया, अभिजीत जैसे किरदारों से सजा ये शो आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। फैंस को खुश करते हुए सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो साझा किया है और बताया है कब से शुरू होने जा रहा है ये नया एपिसोड।

करीब 26 साल पहले आया शो सीआईडी अब नए ड्रामे और नए केस के साथ टीवी पर लौट रहा है। एक बार फिर से दया, अभिजीत और एसीपी की जोड़ी अपना दम दिखाने आ रही है। हाल ही में सोनी चैनल ने शो का नया प्रोमो साझा किया है, इसमें देखा जा सकता है कि दया का किरदार शरीर पर लगी चोट के साथ आता है और कहता है कि मुझे कोई नहीं हरा सकता। दुश्मन का खात्मा करने के लिए दया वापिस आ गया है। क्लिप्स में आप गुंडों- बदमाशों को दया के साथ लड़ते हुए देखेंगे।

कब आ रहा है शो

शो 21 दिसम्बर 2024 से सोनी चैनल पर शनिवार और रविवार रात 10 बजे आने वाला है। इसे आप हर शनिवार-रविवार रात 10 बजे देख सकते हैं। शो में पुराने किरदार आदित्य श्रीवास्तव ( अभिजीत) , शिवाजी साटम ( Shivaji Satam) , दयानंद शेट्टी ( दया) नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले आए प्रोमो में दिखाया गया था कि अभिजीत दया को गोली मार देता है जिसके बाद दया खाई में गिर जाता है। हालांकि नए एपिसोड में कहानी को नए सिरे से दिखाया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article