टीवी मसाला

CID 2: शो से बाहर होने का Parth Samthaan ने बताया असली कारण, बोले 'समय आ गया था इसे छोड़ने...'

Parth Samnthaan on Exit Fron CID 2: हाल ही में एक न्यूज पोर्टल के साथ बात करते हुए पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि वो 'सीआईडी 2' से बाहर हो रहे हैं। इस शो से बाहर होने का पार्थ ने अब असली कारण भी बताया है।

Image

Parth Samnthaan

Parth Samthaan on Exit Fron CID 2: टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय शो में से एक 'सीआइडी' को लोगों ने खूब प्यार दिया था। मेकर्स ने 5 सालों के बाद इस क्राइम ड्रामा के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच वापस लौटे हैं। इस सीरियल में शिवाजी साटम उर्फ एसीपी प्रद्युमन, दयानंद शेट्टी उर्फ दया और आदित्य श्रीवास्तव उर्फ अभिजीत सहित कई एक्टर्स ने शो में वापसी कर फैन्स का खूब उत्साह बढ़ाया। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'सीआईडी 2' से शिवाजी साटम को बाहर कर दिया था। इस सीरियल में उनकी मृत्यु दिखाई थी।

शिवाजी के शो से बाहर होने पर फैन्स काफी नाराज हुए थे। CID सीजन 2 में शिवाजी साटम को बाहर करते हुए ही मेकर्स ने एसीपी आयुष्मान की भूमिका निभाने के लिए पार्थ समथान (Parth Samthaan) को ऑनबोर्ड लिया था। फैन्स के नाराज होने के बाद अब पार्थ समथान ने 'सीआईडी 2' को छोड़ने की पुष्टि की।

पार्थ समथान ने कन्फर्म कर दिया है कि वो शो से बाहर हो रहे हैं। टेलीचक्कर से बात करते हुए पार्थ ने बताया कि उनका किरदार खत्म होने के नजदीक आ रहा है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए शो में कास्ट किया गया था। बाद में मेरे किरदार को बढ़ाया गया लेकिन अब शिवाजी साटम सर की वापसी होने वाली है। ऐसे में मेरे लिए अब इस शो से बाहर होने का सही समय यही है।'

सीआईडी के दूसरे सीजन में पार्थ की एंट्री होने उनके फैन्स बेहद खुश थे तो कई लोगों ने शिवाजी साटम को बाहर करने के लिए मेकर्स की क्लास भी लगाई थी। सीआईडी का दूसरा सीजन दिसंबर 2024 में प्रीमियर हुआ था। यह सीरियल सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रहा है। पार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो सीआईडी 2 से पहले अभिनेता को 'कसौटी जिंदगी की 2' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article